'हिंदू डरपोक कौम...' Dhurandhar में आतंकी बने विवेक का ट्रोलर्स को जवाब, सफाई में क्या बोले जहूर मिस्त्री?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के अभिनेता विवेक सिन्हा को अपने किरदार जहूर मिस्त्री के डायलॉग "हिंदू एक डरपोक कौम है..." के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ ...और पढ़ें
-1773801775405_m.webp)
आतंकी के रोल में विवेक सिन्हा (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मूवी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और पहले पार्ट को मिली जबरदस्त सफलता ने धुरंधर:द रिवेंज के लिए हाइप और बढ़ा दी है। इसके हर एक किरदार पर लोग बड़ी बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
एक्टर को लोगों ने बताया आतंकवादी
वहीं जब पार्ट 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसकी शुरुआत में ही एक डायलॉग है जिसने आलोचनाओं को जन्म दिया। ये किरदार है जहूर मिस्त्री का जिसे विवेक सिन्हा ने निभाया है। विवेक इसमें बोलते नजर आ रहे हैं कि हिंदू एक डरपोक कौम है...। इसके बाद एक्टर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली।

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2' ने बदली 'मराठा मंदिर' की परंपरा, 24 घंटे चलेंगे शो; 29 साल बाद रणवीर सिंह ने छीनी 'राज-सिमरन' की जगह!
फैंस को सीन देखकर आया गुस्सा
अब धुरंधर अभिनेता विवेक सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने किरदार को लेकर मिल रही आलोचनाओं का जवाब दिया। विवेक ने स्पष्ट किया और कहा, "मैं पाकिस्तानी नहीं हूं।" अभिनेता ने बताया कि उनके कमेंट सेक्शन में "तेरी शकल आतंकवादी जैसी लग रही है" और "तूने हमें गुस्सा दिला दिया" जैसे मैसेजेस की बाढ़ आ गई है। आलोचनाओं के बावजूद, विवेक ने कहा कि प्रशंसकों से मिल रहे ध्यान और समर्थन से वे बहुत प्रभावित हैं।
View this post on Instagram
विवेक ने अपने फॉलोवर्स की देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा, "ये जो देशभक्ति है न हमारे अंदर, सलाम है भाई।" एक अन्य यूजर जिसने विवेक को बोला कि तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे इसके जवाब में विवेक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बिजनौर, धामपुर के रहने वाले हैं और पाकिस्तान में नहीं बल्कि मुंबई में रह रहे हैं।
इन प्रोजेक्ट्स पर भी कर चुके हैं काम
विवेक सिन्हा एक उभरते हुए भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म और टेलीविजन में काम किया है। 'धुरंधर' में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने से पहले,वे 'सिर्फ एक बंदा काफी है' (2023) और 'दिल्ली डार्क' (2023) जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई अलग-अलग जॉनर में काम किया है। 'मोदी जी की बेटी' (2022) और साल 2025 में आई 'दिल्ली क्राइम'जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।