इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा Dhurandhar का ये गाना, Arijit Singh की आवाज में खो गए मिलियन फैंस
धुरंधर (Dhurandhar) का एक गाना इस वक्त इंटरनेट पर आग लगा रहा है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना मिलियंस फैंस के बीच छा गया है।

धुरंधर का गाना इंटरनेट की बनी जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्में धुरंधर (Dhurandhar) और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) कहानी-किरदार के साथ-साथ गानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहा। फिल्म में पुराने गानों के साथ-साथ नए गानों को भी शामिल किया गया था।
5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में आई धुरंधर में भी कई गाने थे जो इंटरनेट पर छा गए थे। फिर 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 के गानों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। महीनों तक फिल्म के गाने सुनने वालों की जुबान पर रहे। अब एक गाना चर्चा में बना हुआ है, वो भी चार महीने बाद।
सारा अर्जुन का एंट्री सॉन्ग
जी हां, धुरंधर का एक रोमांटिक गाना इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। चंद दिनों में गाने को मिलियंस में व्यूज मिल गए हैं। जब से यह गाना दोबारा आया है, तभी से फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, यह गाना धुरंधर में यलीना (Dhurandhar Yalina) उर्फ सारा अर्जुन (Sara Arjun) का एंट्री सॉन्ग है।
मिलियंस में हैं व्यूज
धुरंधर के मेकर्स ने सारा अर्जुन का ये एंट्री सॉन्ग 'गहरा हुआ' हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसे 2.3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। गाने में सारा अर्जुन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। यह गाना यलीना के इर्द-गिर्द ही है। एक यूजर ने कहा कि यह गाना उन पर सूट करता है। एक ने कहा, "इंट्रो सॉन्ग कितना खूब है।" फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद बदली Sara Arjun की किस्मत, भंसाली बनाएंगे 'यलीना' को पर्दे की 'मधुबाला'; शूटिंग पर बड़ा अपडेट
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह की आवाज ने किया जादू
बता दें कि 'गहरा हुआ' की धुन धुरंधर में यलीना यानी सारा अर्जुन के इंट्रो सीन के दौरान बजती है। इस गाने को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने गाया था। इसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन शाश्वत सचदेव ने किया है। इस गाने के फुल वीडियो को पांच महीने में 228 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 1 महीने पहले इसका लिरिकल वीडियो शेयर किया गया था जिस पर 57 मिलियन के करीब व्यूज हैं।
यह भी पढ़ें- 'हमजा' की मुरीद हुईं Dhurandhar की 'यलीना', 1800 करोड़ी हीरोइन ने जमकर की Ranveer Singh की तारीफ
