बॉलीवुड में मिला धोखा, चोरी हुई थी स्क्रिप्ट....Dhurandhar 2 के असली 'धुरंधर' Aditya Dhar की कहानी
आदित्य धर को आज जहां हर कोई धुरंधर 2 की सफलता के बाद याद कर रहा है। वही आदित्य साल 2006 में जब एक सपना लेकर मुंबई आए थे तब उनकी मदद के लिए कोई नहीं थ ...और पढ़ें
-1774434586511_m.webp)
आदित्य धर सक्सेस स्टोरी (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
आदित्य धर ने 20 साल किया इंडस्ट्री में संघर्ष
बॉलीवुड में कई बार स्क्रिप्ट हुई चोरी
'उरी' और 'धुरंधर 2' से मिली अपार लोकप्रियता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar) की सफलता के बाद से हर तरफ आदित्य धर (Aditya Dhar) की चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के बाद फैंस उनकी क्रिएटिविटी, डायरेक्शन और 'पीक डिटेलिंग' की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आदित्य ने ये मुकाम करीब 20 साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद हासिल किया?
कहां से शुरू हुआ सफर
आदित्य ने भले ही साल 2019 में उरी के जरिए डेब्यू किया था लेकिन इससे पहले उनकी कई फिल्में थीं जो आने वाली थी लेकिन कभी प्रोजेक्ट बीच में रुक गया तो कभी एक्टिंग से 15 दिन पहले शूटिंग ही कैंसिल हो जाती। बॉलीवुड के धुरंधर डायरेक्टर की जर्नी पर एक नजर।
-1774434954049.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के सेट पर रणवीर सिंह के एक मजाक ने बदल दी डॉक्टर की किस्मत, मिल गया फिल्म में रोल
पढ़ाई में कमजोर थे आदित्य
आदित्य धर बचपन से पढ़ाई में कमजोर थे और उन्हें डिस्लैक्सिया था। निर्देशक ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें दो से तीन पन्ने पढ़ने में पूरा एक दिन लग जाता था। पढ़ाई से दूर आदित्य को ड्रामा में इंटरेस्ट था क्योंकि उनकी मां दिल्ली फैकल्टी ऑफ म्यूजिक एंड ऑर्ट्स में म्यूजिशियन थीं। घर में हमेशा क्लासिकल म्यूजिक का माहौल था, आर्टिस्ट घर पर आते थे इसलिए उनका रुझान धीरे-धीरे उस तरफ बढ़ने लगा।
इंडस्ट्री ने दिया धोखा
आदित्य 5 सितंबर 2006 को मुंबई आए थे। 2013 में वह अपनी पहली फिल्म बनाने वाले थे लेकिन वो किसी वजह से नहीं बन पाई। इसके बाद 2016 में ये मौका आया लेकिन फाइनली 2019 में उनकी पहली फिल्म आई। उन्होंने बताया कि उन्हें जिंदगी में बहुत धोखा मिला। कई फिल्मों की स्क्रिप्ट उनसे चोरी कर ली गई और दूसरे ने 100-100 करोड़ की फिल्म बना ली।
खबरें और भी

आदित्य धर के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह थी बार-बार मिला धोखा था। उन्होंने कहा- 'मुझे कई बार धोखा मिला। लोगों ने मेरी स्क्रिप्ट चुरा ली और उन्हीं स्क्रिप्ट्स से 100 करोड़ की फिल्में बना लीं।'
प्रियदर्शन ने दिया हौसला
इस मोमेंट पर आदित्य थक चुके थे कि बस अब नहीं होगा। ऐसे समय में उनकी मुलाकात रॉबिन भट्ट, प्रियदर्शन और विशाल भारद्वाज से हुई जिन्होंने उनके अंदर उस बुझे हुए दिए को फिर से जलाया और कहा कि तुम्हारे अंदर कुछ बात है, रुक जाओं कर लोगे और यहीं से शुरू हुई असली धुरंधर की कहानी।
बता दें कि आदित्य धर ने कई सारी फिल्मों में गाने लिखे और कुछ एक शॉर्ट फिल्म भी डायरेक्ट की। साल 2006 की फिल्म काबुल एक्सप्रेस के तौर पर उन्होंने सॉन्ग राइटर के तौर पर एंट्री की। इसके बाद 2007 में प्ले इट लाउड नाम की एक एल्बम के सारे गाने उन्होंने लिखे। इसके अलावा डैडी कूल और फिर आदि नाम भी इसमें शामिल हैं।
इसके बाद आदित्य ने प्रियदर्शन के साथ काम करना शुरू किया। साल 2010 में आई 'आक्रोश' (Aakrosh) और 2012 में आई 'तेज' (Tezz) के डायलॉग आदित्य ने ही लिखे थे।
-1774435044290.jpg)
उरी की सफलता ने दी पॉपुलैरिटी
फिर आया साल 2019 जब उरी द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई और आदित्य की जिंदगी रातोंरात बदल गई। इस फिल्म ने दुनियाभर में 358 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ही इसके एक्टर विक्की कौशल और यामी गौतम की भी किस्मत चमक गई। फिल्म में विक्की कौशल की काफी तारीफ हुई और यामी को अपना प्यार मिला। इसके बाद धुरंधर और फिर धुरंधर 2 को तो आप अपने सामने देख ही रहे हैं।
वहीं बात आदित्य धर की नेटवर्थ की करें तो फाइनेशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य और यामी गौतम की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास BMW, Audi Q7 और Audi A4 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं। आदित्य डायरेक्शन के अलावा राइटिंग और प्रोडक्शन भी करते हैं। कह सकते हैं कि वो ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। उनकी कंपनी B62 स्टूडियोज के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट्स तैयार हो रहे हैं।