URI के सेट पर शुरू हुई थी Aditya-Yami की लव स्टोरी, Dhurandhar डायरेक्टर की एक खासियत पर दिल दे बैठी थीं एक्ट्रेस
Yami Gautam ने बताया कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान वह आदित्य धर (Aditya Dhar) के करीब आईं और साथ ही यह भी बताया कि किस खासियत की वज ...और पढ़ें
-1774360294187_m.webp)
उरी के सेट पर शुरू हुई आदित्य-यामी की लव स्टोरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता और इसने 500 करोड़ से ज्यादा की नेट इंडिया कमाई कर ली है। यह फिल्म आदित्य धर के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है।
हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike) के साथ अपना डेब्यू किया था और इसी फिल्म से यामी गौतम और आदित्य की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। फिल्म में यामी गौतम ने अहम किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में यामी गौतम के कैमियो में छुपी है आदित्य धर की Peak Detailing, 'उरी' और 'हक' से है खास कनेक्शन
फिल्मी ड्रामा नहीं है आदित्य-यामी की लव स्टोरी
एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर की लव स्टोरी न तो 'पहली नजर के प्यार' से शुरू हुई और न ही इसमें कोई फिल्मी ड्रामा था। इसके बजाय, यह कहानी चुपचाप और स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ी और एक्ट्रेस मानती हैं कि यही सादगी भरा पहलू उनके लिए सबसे अच्छी बात साबित हुआ।
-1774360624249.jpg)
कैसे शुरू हुई आदित्य-यामी की लव स्टोरी
जब यामी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह आदित्य से कैसे मिलीं, तो यामी ने बताया कि फिल्म 'Uri: The Surgical Strike' के प्रमोशन के दौरान वह आदित्य के करीब आईं। उन्होंने कहा, 'प्रमोशन के दौरान ही हमारी बातचीत शुरू हुई, हम दोस्त बन गए। हमारे बीच ऐसा कोई पल नहीं आया कि 'ओह, मैं तुम्हें प्रपोज करने वाला हूं' या कोई फिल्मी सीन जैसा कुछ भी नहीं हुआ। हम बस इतना जानते थे कि हम सच में शादी करना चाहते हैं। हमारे परिवार भी इस बात पर पूरी तरह सहमत थे और वे हमारे लिए बहुत खुश थे'।
खबरें और भी
-1774360638799.jpg)
इस खासियत की वजह से आदित्य के प्यार में पड़ीं यामी
यामी ने बताया था कि कुछ चीजें हैं जिनकी वजह से आदित्य को उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना। उन्होंने कहा, 'उनकी खासियत है कि वे काफी शांत हैं, मैंने उन्हें कभी आपा खोते हुए नहीं देखा'। इसके बाद यामी को आदित्य का फिल्ममेकिंग के प्रति जुनून काफी पसंद आया। साथ ही उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच अपने प्रोफेशनल और निजी जीवन के बीच एक स्पष्ट सीमा बनाए रखने को लेकर गहरी समझ है।
-1774360653910.jpg)
यामी ने बताया कि अपनी पहली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की शूटिंग के दौरान उनके शांत और एकाग्र व्यवहार को देखकर उनके मन में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया।
2021 में की शादी
महीनों तक अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर रखने के बाद, यामी और आदित्य ने जून 2021 में अपनी शादी का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया। 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे वेदाविद का स्वागत किया।
-1774360667453.jpg)