Dhurandhar 2 में यामी गौतम के कैमियो में छुपी है आदित्य धर की Peak Detailing, 'उरी' और 'हक' से है खास कनेक्शन
Dhurandhar The Revenge में यामी गौतम के कैमियो ने सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि फैंस ने इसमें उनके पिछले किरदारों ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' में यामी गौतम का है छोटा सा कैमियो
HighLights
'धुरंधर 2' में यामी गौतम का है छोटा सा कैमियो
इसमें भी छुपी है आदित्य धर की पीक डिटेलिंग
'उरी' और 'हक' से है इस सीन का कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के हर कैरेक्टर, कहानी और यहां तक कि कैमियो की भी चर्चा हो रही है। इनमें से एक फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है जिसने दर्श
'उरी' और 'हक' से जुड़ा है यामी का कैमियो
दर्शकों ने देखा कि यामी गौतम का कुछ ही मिनट का कैमियो किसी तरह से उनकी पिछली फिल्मों उरी (URI) और हक (Haq) से जुड़ा हुआ है। 'धुरंधर' में यामी का कैमियो भले ही बहुत बड़ा न हो, लेकिन यह फिल्म के एक अहम मोड़ पर आता है। अब, लोगों को यह इसलिए दिलचस्प लग रहा है क्योंकि यह उनके पहले की दो फिल्मों 'हक' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में निभाए गए किरदारों से जुड़ा हुआ है।
-1774348579188.jpg)
यह भी पढ़ें- प्रकाश राज की आलोचना के बीच Dhurandhar 2 को मिला रजनीकांत का साथ, आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप
'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी एक नर्स के तौर पर कुछ देर के लिए नजर आती हैं, जो असल में पाकिस्तान में एक अंडरकवर एजेंट है और हमजा को अपना राज बनाए रखने में मदद करती है। अब, उनके इस किरदार का उनके पिछले किरदारों 'हक' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं।
हक से क्या है इसका कनेक्शन?
'धुरंधर 2' में यामी गौतम (Yami Gautam) के कैमियो में आपने जरुर गौर किया होगा कि आदित्य धर (Aditya Dhar) ने फिल्म में उनके किरदार को 'शाजिया बानो' नाम दिया है। ठीक वही नाम, जिस किरदार को उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'हक' (haq) में बखूबी निभाया था। यह एक जैसा नाम, ध्यान से फिल्में देखने वाले दर्शकों के लिए एक बारीक सा इशारा या 'ईस्टर एग' है।
-1774348597018.jpg)
उरी से भी है एक खास कनेक्शन
अब, बात करते हैं कि उनका किरदार विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' में उनके रोल से कैसे जुड़ा है। याद है, 2019 की स्पाई ड्रामा फिल्म में यामी ने पल्लवी शर्मा नाम की R&AW ऑफिसर का किरदार निभाया था? उनके किरदार को सबसे पहले जैस्मिन नाम की एक नर्स के तौर पर दिखाया गया था, जो विक्की की बीमार मां की देखभाल करने के लिए उनके घर आती है। 'धुरंधर' में भी यही कहानी दोहराई गई है, जहां यामी एक नर्स से एजेंट बनी महिला का किरदार निभा रही हैं।
-1774348614151.jpg)
यह भी बता दें कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' यामी गौतम और आदित्य धर का पहला साथ में काम था, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। उनकी दोस्ती जल्द ही एक प्यारी सी प्रेम कहानी में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली।
-1774348657176.jpg)
'धुरंधर 2' के बारे में
19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर. माधवन, संजय दत्त, दानिश पंडोर और गौरव गेरा अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।