प्रकाश राज की आलोचना के बीच Dhurandhar 2 को मिला रजनीकांत का साथ, आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने निर्देशक आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर प्रशंसा की है। ...और पढ़ें
-1774345673349_m.webp)
रजनीकांत और धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर 2 देखकर खुश हुए रजनीकांत
आदित्य धर की तारीफ में पढ़ें कसीदे
प्रकाश राज ने की थी धुरंधर 2 की आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सिनेमा जगत के सेलेब्स की तरफ से सराहनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज की जमकर प्रशंसा की जा रही है।
इस कड़ी में अब नया नाम सुपरस्टार रजनीकांत का शामिल हो रहा है, जिन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि रजनीकांत का ये रिएक्शन उस वक्त आया है, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक और वेटरन एक्टर प्रकाश राज धुरंधर द रिवेंज की तारीफ करने पर दूसरा कलाकारों पर तंज कसा है।
रजनीकांत ने की धुरंधर 2 की तारीफ
साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी रजनीकांत को बहुत कम बार देखा जाता है कि वह किसी फिल्म की तारीफ करें। धुरंधर 2 को लेकर उन्होंने इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। देर रात रजनीकांत ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर धुरंधर द रिवेंज का रिव्यू करते हुए लिखा है-
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के Prakash Raj? फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन-Jr एनटीआर पर साधा निशाना
-1774346427124.jpg)
वाह क्या शानदार फिल्म है धुरंधर 2। आदित्य धर तो बॉक्स ऑफिस का बाप निकला। रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी कास्ट-टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। हर भारतवासी को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इस तरह से रजनीकांत ने धुरंधर 2 का पॉजिटिव रिव्यू किया है।
खबरें और भी
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
रजनीकांत द्वारा अपनी फिल्म की प्रशंसा किए जाने पर आदित्य धर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है और उन्होंने साउथ सुपरस्टार के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है। आदित्य धर ने इसे अपनी लाइफ का सुपरस्टार मूमेंट करार दिया है।
ये साउथ सुपरस्टार भी कर चुके हैं धुरंधर 2 की तारीफ
सिर्फ रजनीकांत ही नहीं बल्कि इससे पहले साउथ सिनेमा की कई फिल्मी सितारों ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ की है। इनमें अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और एस एस राजामौली जैसी कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिनको धुरंधर 2 पसंद आई है।