Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने ले ही लिया बदला, पांचवें दिन बड़ी साउथ फिल्म का शिकार करके हथिया लिया सिंहासन

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    'धुरंधर: द रिवेंज' को साउथ में शुरुआत भले ही स्लो मिली थी, लेकिन अब फिल्म ने 'उस्ताद भगत सिंह' को पछाड़ दिया है। 'धुरंधर 2' अब साउथ में तहलका मचा रही ह ...और पढ़ें

    साउथ में इस फिल्म को दे दी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मात/ फोटो- Instagram

    साउथ में इस फिल्म को दे दी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मात/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने आखिरकार वह कर दिखाया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए रीजनल भाषाओं में करना अब तक बेहद मुश्किल रहा है। 'धुरंधर: द रिवेंज' की साउथ की भाषाओं में शुरुआत भले ही धीमी हुई थी, लेकिन इस फिल्म का पावरफुल कॉन्सेप्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल हो गया है।

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ साउथ में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने टक्कर ली थी, जिसने शुरुआती चार दिनों तक 'धुरंधर' की नाक में दम कर दिया था। हालांकि, साउथ बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 'धुरंधर 2' ने 'उस्ताद भगत सिंह' को कमाई के मामले में करारी मात दे दी है।

    'धुरंधर 2' से बॉक्स ऑफिस पर हार गई 'उस्ताद भगत सिंह'?

    पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' साउथ में तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। शुरुआत में यह फिल्म 'धुरंधर 2' को किसी भी तरह से आगे निकलने नहीं दे रही थी और चार दिनों तक फिल्म का खौफ बरकरार रहा। हालांकि, पांचवें दिन 'उस्ताद भगत सिंह' की झोली में सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये ही आए हैं।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में बब्बर शेर बन दहाड़ा 'धुरंधर', 5 दिन में पहुंचा 800 करोड़ के करीब

    'उस्ताद भगत सिंह' के मुकाबले, पांचवें दिन सोमवार को तेलुगु भाषा में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की तरफ दर्शकों का झुकाव देखने को मिला। इस फिल्म ने सिंगल डे पर तेलुगु भाषा में 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'धुरंधर 2' ने सोमवार को 'उस्ताद भगत सिंह' के मुकाबले तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई की।

    खबरें और भी

    dhurandhar the revenge vs utsaad bhagat singh  (1)

    साउथ की हर भाषा में 'धुरंधर 2' ने किया इतना कलेक्शन

    'धुरंधर: द रिवेंज' मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भले ही अभी तेज रफ्तार नहीं पकड़ पाई हो, लेकिन तमिल और तेलुगु के दर्शकों को रणवीर सिंह की यह फिल्म सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल रही है। तेलुगु भाषा में 'धुरंधर 2' ने पांच दिनों में 17.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, तमिल में फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    dhurandhar the revenge  box office collection

    मलयालम भाषा में पांच दिनों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ने 23 लाख का कलेक्शन किया है, वहीं कन्नड़ में मूवी ने 28 लाख रुपये तक कमाए हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 550 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 844 करोड़ रुपये तक का शानदार कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा, Spy Thriller की कमाई भारत में 500 करोड़ के पार