Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar The Revenge का सिरदर्द बनी Low बजट की साउथ फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से किया हैरान

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 08:17 PM (IST)

    मौजूदा समय में कमाई के मामले में धूम मचाने वाली फिल्म धुरंधर 2 को साउथ फिल्म आडू 3 से कड़ी टक्कर मिल रही है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 वर्सेज आडू 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर 2 वर्सेज आडू 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आडू 3 ने अपनी बंपर कमाई से किया हैरान

    2. धुरंधर 2 को टक्कर दे रही है आडू 3

    3. कलेक्शन के मामले में अव्वल निकली फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस वक्त कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस हिंदी मूवी को टक्कर देने के लिए एक साउथ फिल्म ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है, जिसका नाम आडू 3 है। 

    आडू 3 ने ओपनिंग वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन करे दिखाया है और धुरंधर 2 को कड़ी चुनौती दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि लो बजट वाली आडू पार्ट 3 ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    धुरंधर 2 का सिरदर्द बनी आडू 3

    जहां एक तरफ धुरंधर द रिवेंज से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए टॉक्सिक जैसी बड़ी साउथ फिल्म ने अपनी रिलीज डेट बदल डाली थी। वहीं दूसरी तरफ आडू 3 इस बॉलीवुड फिल्म का सामना करने के लिए उभकर सामने आई है। माना जा रहा था कि धुरंधर 2 की कमाई की सुनामी में आडू 3 नहीं टिक पाएगी, लेकिन अब तक इस मूवी का कलेक्शन काफी शॉकिंग रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई का क्या है असली राज? इन 5 कारणों से धड़ाधड़ छाप रही है नोट

    aadu3

    मलयालम फिल्म आडू 3 के मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि ओपनिंग वीकेंड तक इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 87 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जोकि रिलीज के पहले तीन दिन के हिसाब से प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है। इतना ही नहीं सोमवार को भी आडू 3 कमाई के मामले में अच्छी परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है, जिससे ये आंकड़ा 90 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 

    खबरें और भी

    aadu3movie

    इस तरह से कम बजट वाली आडू 3 ने धुरंधर 2 के सामने अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की है। गौर किया जाए आडू 3 की तरफ तो ये मलयालम सिनेमा की फैंटेसी कॉमेडी मूवी है, जिसमें जयसूर्या, विनायकन, विजय बाबू और सनी वेन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

    आडू 3 का बजट कितना

    फिल्म आडू 3 की सफलता की चर्चा इस वजह से भी की जा रही कि इसका बजट काफी कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आडू 3 की कुल लागत महज 20 करोड़ के करीब है और मूवी अपने बजट से चार गुना ज्यादा कारोबार कर सफलता का स्वाद चख लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास