Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई का क्या है असली राज? इन 5 कारणों से धड़ाधड़ छाप रही है नोट
फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है और हर रोज नया इतिहास रच रही है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 ने मचाया धमाल (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कब्जा
धुरंधर द रिवेंज ने कमाई के मामले में रचा इतिहास
धुआंधर कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई का डंका बजा रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह की इस मूवी ने अपनी बेहतरीन कहानी से जनता का दिल जीत लिया है, यही वजह से जो धुरंधर 2 धड़ल्ले से नोट छाप रही है।
इस बीच हम आपको धुरंधर के सीक्वल की बंपर कमाई का असली राज बताने डा रहे कि किन पांच कारणों से ये मूवी सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है।
सीक्वल में छिपे राज
5 दिसंबर 2025 को धुरंधर का पार्ट 1 रिलीज किया गया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी। धुरंधर वन में कई ऐसे सवाल थे, जिनके जवाब पार्ट 2 में मिलने थे। इस आधार पर धुरंधर द रिवेंज का सबको इंतजार था और रिलीज के बाद फैंस उन सभी सवालों और गहरे राज का जवाब मिल गया है।
-1774265140292.jpg)
यह भी पढ़ें- '26/11 का लिया बदला', धुरंधर द रिवेंज की सफलता पर Arjun Rampal का रिएक्शन
आदित्य धर की पीक डिटेलिंग
धुरंधर द रिवेंज को लेकर इस वक्त एक नया शब्द ट्रेंड में बना हुआ है, वो है निर्देशक आदित्य धर की पीक डिटेलिंग। जिस तरह से उन्होंने धुरंधर 2 का स्क्रीनप्ले तैयार किया है, उससे हर कोई प्रभावित हुआ है और उनकी तारीफ कर रहा है। अहम जानकारी को मुहैया कराने की वजह से भी धुरंधर द रिवेंज सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है।
-1774265150871.jpg)
कास्टिंग और एक्टिंग दमदार
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है और धुरंधर द रिवेंज के लिए परफेक्ट कास्टिंग की है। फिर चाहे वह अतीक अहमद का किरदार हो या फिर बड़े साहब के तौर पर दाउद इब्राहिम वाला रोल। एक-एक कैरेक्टर की कास्टिंग कमाल रही है। इसके सभी कलाकारों की एक्टिंग ने इस मूवी में जान फूंकी है।
खबरें और भी

पुराने गाने रहे असरदार
पार्ट वन की तरह धुरंधर द रिवेंज में भी हिंदी फिल्मों के कई पुराने गानों को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आलम ये है कि धुरंधर 2 के इन गानों पर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से रील्स बन रहे हैं, जो इस मूवी को देखने के लिए ऑडियंस को प्रेरित कर रही हैं।
-1774265179213.jpg)
फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा
धुरंधर द रिवेंज को ईद और नवरात्रि जैसे कई फेस्टिव सीजन के बीच सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। जिसके चलते फिल्म कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई है और भारी तादाद में दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड तक धुरंधर 2 ने इंडिया में 443 करोड़ और वर्ल्डवाइड 759 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
