Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 दिन में 450 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar 2 की सक्सेस पर Alia Bhatt का रिएक्शन, रणवीर के इस सीन ने किया भावुक

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही फिल्म की सफलता को लेकर भी बात की है। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने धुरंधर 2 की सफलता पर बात की है। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    आलिया भट्ट ने धुरंधर 2 की सफलता पर बात की है। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म की सफलता ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। धुरंधर 2 ने ऐतिहासिक कमाई से सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है।

    बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारे धुरंधर 2 की सफलता (Dhurandhar 2 Box Office Success) से हैरान हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अब एक पोस्ट के जरिए फिल्म की सफलता के बारे में रिएक्शन दिया है।

    धुरंधर के लिए ट्रोल हुई थीं आलिया

    जब धुरंधर रिलीज हुई थी, तब आलिया भट्ट ने इसकी तारीफ करने या रिएक्शन देने में काफी समय लिया था जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। मगर धुरंधर 2 की रिलीज के मात्र चार दिन के अंदर ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

    धुरंधर 2 की सफलता पर बोलीं आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का लास्ट सीन देख इमोशनल हो गईं। उन्होंने जसकीरत सिंह रांगी के लुक में रणवीर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जसकीरत सिंह रांगी और यह पल... सब कुछ है (हार्ट इमोजी)। निर्देशक और अभिनेता के कंप्लीट तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए धुरंधर की टीम को बधाई।"

    खबरें और भी

    Alia Bhatt

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के लिए बेकरार हैं Karan Johar, आदित्य धर और रणवीर सिंह पर लुटा रहे हैं खूब प्यार

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने मात्र चार दिनों में ही साढ़े चार सौ करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार रही है। रणवीर की फिल्म ऐसा करने वाली पहली फिल्म है। यह हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर आगे बढ़ रही है। 

    फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'तरस आता है...' Dhurandhar 2 को प्रोपेगैंडा बताने वालों पर भड़के Anupam Kher, कह दी कड़वी बात