Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 साल की Raha Kapoor ने मम्मी आलिया को दिया स्पेशल गिफ्ट, विमेंस डे का मनाया जश्न

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर स्टार किड के तौर पर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच राहा ने इंटरनेशनल विमेंस डे पर अपनी मम्मी आलिया स्पेशल गिफ्ट ...और पढ़ें

    रणबीर और आलिया की बेटी राहा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणबीर और आलिया की बेटी राहा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आलिया भट्ट को बेटी ने दिया स्पेशल गिफ्ट

    2. राहा कपूर ने मम्मी को विश किया विमेंस डे

    3. रणबीर कपूर ने भी लिखी दिल की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 मार्च को देश और दुनिया में इंटरनेशनल विमेंस डे को सेलिब्रेट किया गया है। हिंदी सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारों ने भी महिला दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर ने भी अपनी मां को विमेंस डे विश करते हुए एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    राहा के अलावा आलिया के पति और सुपरस्टार रणबीर कपूर ने भी अपने पत्नी को महिला दिवस की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-  

    राहा ने मम्मी को दिया ये गिफ्ट

    आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर महज 3 साल की हैं और एक स्टार किड के तौर पर उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। इतनी छोटी से उम्र में राहा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मौजूदा समय में अपनी मम्मी आलिया को विमेंस डे विश करने को लेकर बेबी राहा का नाम सुर्खियां बटोर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt और रणवीर सिंह के बीच खत्म हुए गिले-शिकवे, Dhurandhar 2 के ट्रेलर पर 'रानी' ने बरसाया प्यार

    alia bhatt daughter

    दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर राहा कपूर ने अपने नन्हें हाथों से मां आलिया भट्ट के लिए स्पेशल नोट लिखा, जिस पर लिखा है- मेरी प्यारी मां, आपको विमेंश डे की शुभकामनाएं। मेरी और पापा की तरफ से।   

    यानी राहा ने ये खास मैसेज अपने पिता रणबीर कपूर संग मिलकर दिया है। इस नोट आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा है- 

    rahakapoor

    यह एक प्यारी सी याद दिलाने वाली बात है कि शायद सबसे खूबसूरत चीज जो हम अपनी बच्चियों को सिखा सकते हैं, वह है खुद को जानना, अपने आप पर भरोसा करना और वे जो बन रही हैं, उसका जश्न मनाना। सोशल मीडिया पर राहा के इस नोट को काफी पसंद किया जा रहा है। 

    खबरें और भी

    अल्फा में दिखेंगी आलिया भट्ट

    मौजूदा समय में आलिया भट्ट का नाम उनकी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने इस बात की ताजा जानकारी दी है कि इस स्पाई थ्रिलर मूवी की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किया गया है और अब ये मूवी 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Alpha Release Date: स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' से आया आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, इस दिन Ajay Devgn से टकराएगी फिल्म