Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता अगर 80 के दशक में बनती Dhurandhar, हमजा बने अमिताभ बच्चन तो कौन बना रहमान डकैत? AI ने बनाई तस्वीरें

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और इसके किरदार व गाने भी खूब लोकप्रिय हुए। अब सोशल मीडिया पर एआई की बनाई कुछ तस्वीरें ट्रे ...और पढ़ें

    एआई ने तैयारी की धुरंधर की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एआई ने तैयारी की धुरंधर की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया वहीं किरदार के अलावा इसके गाने भी खूब पॉपुलर हुए। फिल्म ने 813.6 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1269.1 करोड़ के आसपास हुआ।

    सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    वहीं इस पर कई सारे मीम्स भी बने। अब भला यूजर्स कैसे पीछे रहने वाला। उन्होंने एआई की मदद से कुछ तस्वीरें बनाई हैं। ये एआई तस्वीरें इस जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर को स्टाइलिश लुक के साथ 1980 के दशक की एक हाई-ऑक्टेन बॉलीवुड फिल्म के रूप में फिर से प्रस्तुत कर रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ तमाशे के लिए हिंसा... Dhurandhar 2 vs Toxic के महा क्लैश पर ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा?

    mr.hellrocker_1768400799_3809944505571809347_73184047019

    अमिताभ बच्चन बने हमजा अली

    मिस्टर हैलरॉकर के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाले शौविक रूज ने एआई की मदद से तैयार की हैं। एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन को एक गंभीर भाव के साथ दिखाया गया है, जो उनकी 'दीवार' और 'शक्ति' फिल्मों के दिनों की याद दिलाता है। ऑलिव ग्रीन कॉस्ट्यूम पहने अमिताभ बच्चन हमजा के रोल में नजर आए जो किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था। उनके सिगरेट पीने का अंदाज बहुत ही बेहतरीन लग रहा है।

    mr.hellrocker_1768400799_3809944505756403344_73184047019

    अक्षय खन्ना को बनाया रहमान डकैत

    उन्हें मैच करते हुए अगली तस्वीर विनोद खन्ना की थी जिन्हें रहमान डकैत का रोल दिया गया। ओरिजनल मूवी में ये किरदार उनके बेटे अक्षय खन्ना ने निभाया है। तस्वीर में विनोद खन्ना ब्लैक कलर के पठानी में एविएटर लगाए नजर आए। वहीं साथ में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार परवीन बॉबी को दिया गया। उनकी और परवीन बाबी की डिजिटल रचना उस युग की सबसे ग्लैमरस ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक की याद दिलाता है।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Souvik Rooj (@mr.hellrocker)

    लोगों ने कमेंट्स में जताई खुशी

    इसके अलावा श्रीदेवी को यलीना को रोल दिया और उनके जैसे कपड़े पहने वो बिल्कुल वहीं यंग ऐज की एक्ट्रेस लग रही थी। इसके अलावा जैकी श्रॉफ को मेजर मकबूल (अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया रोल) अमरीश पुरी को एसपी चौधरी (संजय दत्त), परेश रावल को अजय सान्याल (आर माधवन) और ऋषि कपूर को उजैर बलोच के किरदार दिखाया गया। आपको किसका किरदार एकदम सटीक लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    आपको बता दे कि सोशल मीडिया यूजर ने ये तस्वीर AI की मदद से सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई है। दैनिक जागरण इसकी कोई पुष्टि या समर्थन नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में फिर 'कसाईनुमा' दहशत फैलाएगा 'रहमान डकैत'? Akshaye Khanna की वापसी पर खत्म हुआ सस्पेंस