Dhurandhar को OTT पर देखकर पछता रहे थिएटर में ना देखने वाले? इस एक वजह से सोशल मीडिया पर निकाल रहे गुस्सा
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) सिनेमाघरों में 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ह ...और पढ़ें
-1769778267023_m.webp)
धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच अवेटेड मूवी धुरंधर (Dhurandhar) सिनेमाघरों में कमाल दिखाने के बाद फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 1000 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1300 करोड़ के आसपास रहा। फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में स्पाई बनकर जाता है। पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत दिखाई गई है और अब दूसरे पार्ट के साथ आगे की कहानी मेजर इकबाल जिसका किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया है उनके साथ आगे बढ़ेगी।
क्यों कम किया गया फिल्म का रन टाइम?
हालांकि फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कई फैंस नाराज नजर आए। नेटफ्लिक्स पर यह दावा करते हुए हंगामा मचाया गया कि धुरंधर का एक सेंसर्ड वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म की अवधि 3 घंटे 25 मिनट दिखाई गई है, जबकि थिएटर में मूवी 3 घंटे 34 मिनट से नौ मिनट कम के आसपास थी। सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई।
What's wrong with #Dhurandhar 's Netflix version?! There are nearly 10 minutes reduction in duration and so many scenes look different from theatrical version. Look at this for an example. Thank god watched it 2 times in cinemas! #DhurandharOnNetflix #Netflix pic.twitter.com/PRlMlL83CU
— Sandy (@sandyy_2910) January 29, 2026
यह भी पढ़ें- विदेशों में Dhurandhar ने लहराया सफलता का परचम, कमाई के इस जादुई आंकड़े के पहुंची करीब
Why the fuɔk Dhurandhar is so heavily censored on Netflix‽
— 卂乇 (@imAlter_Ego) January 30, 2026
Despite holding an 'A' (Adults only) rating, the streaming version features muted dialogues — censored swear words, abuses, and in some cases, even crucial dialogues are muted, and approximately 10 minutes of edited… pic.twitter.com/M7IWyyYD3C
कलर ग्रेडिंग को लेकर भी कर रहे शिकायत
फिर कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर फिल्म की कलर ग्रेडिंग, साउंड और वीडियो क्वालिटी को लेकर शिकायत की। ऐसी खबरें खूब फैली थीं कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर की अवधि कम कर दी गई थी, क्योंकि फिल्म निर्माताओं को फिल्म में बलूच के संदर्भ में बोले गए दो शब्द और एक डायलॉग को म्यूट करने के लिए कहा था। संशोधित सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, धुरंधर की नई अवधि 3 घंटे 28 मिनट 56 सेकंड है। इसके अलावा जब आप देखेंगे तो पाएंगे कि थिएटर वर्जन से अलग ओटीटी का वर्जन काफी फास्ट दिखाई दे रहा है।
Pov: Viewers with Netflix after they released censored version of Dhurandhar pic.twitter.com/VENsMV3tS6
— Aman_Chain 🏳️ (@Amanprabhat9) January 30, 2026
फिल्म में चौधरी असलम का एक डायलॉग है कि पुलिस के दिनों में मेरा एक बलूच पार्टनर था...हमेशा बोलता हूं बड़े साहब को, मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, पर एक बलूच पे नहीं।" इसे डिजिटल वर्जन से कुछ जगह पर म्यूट किया गया है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख दर्शकों का फूटा गुस्सा, बोले- 'क्या हम 5 साल के बच्चे हैं...'