विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Youtube पर 'धुरंधर' के इस गाने को मिले 100M व्यूज, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

Published: Sun, 04 Jan 2026 07:01 PM (IST)

Dhurandhar ने हर तरफ धुआं काट रखा है और अब इसके गाने ने भी यूट्यूब पर धूम मचा दी है ...और पढ़ें

'धुरंधर' के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

'धुरंधर' के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

HighLights

  1. 'धुरंधर' के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

  2. यूट्यूब पर क्रॉस किए 100 मिलियन व्यूज

  3. दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है 'धुरंधर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रिलीज हुए एक महीने पूरा होने वाला है इसका खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रोजाना करोड़ों छापने से लेकर अक्षय खन्ना के क्रेज तक, संजय दत्त की एंट्री से लेकर इसके गाने तक सबकुछ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब इसके एक गाने ने धूम मचा दी है जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। अब तक गाने के व्यूज 101 मिलियन हो चुके हैं।

'धुरंधर' ने कमाए 800 करोड़?

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी फिल्म धुरंधर भारत ही नहीं दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही है। फिल्म भारत में लगभग 800 करोड़ कमा चुकी है और दुनियाभर में 1200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही ये शानदार आंकड़े नहीं छू रही बल्कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इसके गाने, स्टार्स की एंट्री सबकुछ मचा रहे हैं।

shrarat (1)

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की Pralay में हुई साउथ हसीना की एंट्री, जॉम्बी थ्रिलर में बनेगी लीड एक्ट्रेस?

इस गाने ने पार किए 100 मिलियन व्यूज

धुरंधर के जिस गाने को यूट्यूब (YouTube) पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वो शरारत ( Shararat)। इस गाने को अब तक 101 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने की रील्स सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। इस डांस ट्रैक में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने परफॉर्म किया है और इसे जैस्मीन और मधुबंती ने गाया है। इसका म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है और इसकी कोरियोग्राफी विजय गांगूली ने की है। इसके बोल हैं- 'तेनू शरारत सिखावां, जद्दो नैना लड़ावां'।

 

धुरंधर में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन ने सपोर्टिंग लेकिन अहम रोल अदा किया है। फिल्म थिएटर्स में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब तक सिनेमाघरों में जमकर नोट छाप रही है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: महीना पूरा होते ही धुरंधर के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, सबके भाव पड़ गए फीके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।