Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह की Pralay में हुई साउथ हसीना की एंट्री, जॉम्बी थ्रिलर में बनेगी लीड एक्ट्रेस?

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 05:19 PM (IST)

    फिल्म धुरंधर के बाद अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम चर्चा में बना हुआ है। उनकी आने वाली मूवी का नाम प्रलय बताया जा रहा है। अब खबर ...और पढ़ें

    प्रलय में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    प्रलय में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रणवीर सिंह की अगली फिल्म का नाम प्रलय

    2. प्रलय में नजर आ आएगी ये साउथ एक्ट्रेस

    3. धुरंधर के बाद जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे रणवीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर की अपार सफलता को लेकर फिलहाल रणवीर सिंह की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसके साथ ही अब फैंस रणवीर की आने वाली मूवीज के बारे में भी खूब बाते हो रही हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग मूवी के तौर पर प्रलय का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रलय (Pralay) एक जॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज देखने को मिल सकता है। 

    अब खबर आ रही है कि प्रलय में एक मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जो साउथ सिनेमा की लोकप्रिय नायिका हैं। आइए जानते हैं कि यहां किस अभिनेत्री का जिक्र किया जा रहा है। 

    रणवीर की प्रलय में दिखेगी ये एक्ट्रेस

    धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। इस मूवी के जरिए रणवीर न सिर्फ एक एक्टर बल्कि एक निर्माता के तौर पर भी काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के मां कसम प्रोडेक्शन हाउस के बैनर तले प्रलय का निर्माण किया जाएगा और अप्रैल 2026 से ये ऑन द फ्लोर होगी। 

    ranveer singh pralay (1)

    यह भी पढ़ें- Pralay: रणवीर सिंह की 'प्रलय' में होगी इस हीरोइन की एंट्री ? फिल्म में 'धुरंधर' एक्टर को देगी टक्कर

    ई टाइम्स की खबर के अनुसार अब रणवीर सिंह की प्रलय में अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। बीते साल सुपरहीरो फिल्म लोका- चैप्टर 1 चंद्रा से फैंस का दिल जीतने वालीं कल्याणी प्रलय के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करती हुई नजर आ सकती हैं। 

    kalyani

    मालूम हो कि कल्याणी प्रियदर्शन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं और साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में उनका नाम शुमार है। अगर आप वह रणवीर की मूवी प्रलय में दिखाई देंगी तो यकीनन तो पर सिल्वर स्क्रीन पर ये फ्रेश जोड़ी कमाल करती दिखाई दे सकती है। 

    खबरें और भी

    धुरंधर के बाद प्रलय की बारी

    हॉलीवुड मूवीज की तरह अब बॉलीवुड में भी जॉम्बी जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी, जिसकी शुरुआत रणवीर सिंह की प्रलय से हो सकती है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड में फिल्ममेकिंग का ये एक नया और अनोखा तरीका होगा, जो ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करता हुआ नजर आएगा। गौर किया जा प्रलय की रिलीज की तरफ तो इसे साल 2027 या 28 में रिलीज किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे Ranveer Singh, कस ली अगली फिल्म के लिए कमर