Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता...', Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले पाकिस्तान को लेकर आदित्य धर का पुराना बयान वायरल

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 01:40 PM (IST)

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, स्पाई थ्रिलर फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक का पाकिस्ता ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में फिल्म रिलीज को लेकर आदित्य धर का पुराना बयान वायरल/ फोटो- Instagram

    पाकिस्तान में फिल्म रिलीज को लेकर आदित्य धर का पुराना बयान वायरल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' का क्रेज इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज में चंद दिन ही बाकी हैं, और इससे पहले ही मुंबई से लेकर दिल्ली और अन्य शहरों में धड़ाधड़ फिल्म की टिकटें बिक रही हैं।

    'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज होने से पहले निर्देशक आदित्य धर का पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज को लेकर एक ऐसा पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। 

    'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले वायरल हुआ आदित्य धर का बयान

    इस बात में कोई दोराय नहीं है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने की चाहत सिर्फ इंडियन फैंस में ही नहीं है, बल्कि पड़ोसी मुल्क की ऑडियंस में भी बहुत ज्यादा है। अगर आप भूल गए हैं, तो याद दिला दें कि जब बीते साल 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तो बैन होने के बावजूद महज 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान में 2 मिलियन (20 लाख) लोगों ने इसे अवैध तरीके से डाउनलोड किया था।

    यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar: The Revenge' देखने के लिए ढीली करनी होगी 3100 तक की जेब, टिकट के लिए मची है मारामारी

    एक तरफ जहां पड़ोसी मुल्क के फैंस में आदित्य धर की फिल्म को देखने का क्रेज है, तो वहीं आदित्य धर को पाकिस्तान में उनकी फिल्में रिलीज हों या न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आदित्य धर का 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की रिलीज के समय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे जब यह पूछा गया कि अगर उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है, तो उन्हें कैसा महसूस होगा?

    ranveersingh_1773059768_3849026149288795480_1506896522

    इस सवाल का जवाब देते हुए आदित्य धर ने कहा था, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर वे हम पर विश्वास करें और एक बार यह फिल्म देखें तो पाएंगे कि इसमें पाकिस्तानी जनता के खिलाफ कुछ नहीं बोला गया है। जो भी बोला गया है, वह टेररिज्म के खिलाफ है। अगर वे यह समझ जाएं कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, किसी देश की जनता या अकेले इंसान के खिलाफ नहीं, तो उन्हें भी यह फिल्म पसंद आएगी।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Cinephilic_Khiladi9 (@cinephilic_khiladi)

    'उरी' के अलावा 'धुरंधर' भी पाकिस्तान में नहीं हुई थी रिलीज

    आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के अलावा उनकी फिल्म 'धुरंधर' भी पाकिस्तान के साथ-साथ छह गल्फ कंट्रीज में बैन की गई थी। हालांकि, जब 'धुरंधर: पार्ट 1' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई, तो रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और बैन वाले सभी देशों में यह नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी।

    'धुरंधर: द रिवेंज' की बात करें तो यह फिल्म 19 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी की कहानी इस बार रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी पर फोकस करती है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का फैंस को बड़ा तोहफा, ट्रेलर के बाद किया एक और धमाका