कमाई में अव्वल निकली Dhurandhar The Revenge, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई तूफान
Dhurandhar 2 Advance Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने एडवांस बुकिंग में धांसू कलेक्श ...और पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंद (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर चुकी है। जिस दिन से धुरंधर की एडवांस बुकिंग (Dhurandhar Advance Booking) शुरू हुई है, उसी दिन से टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ टिकटें बिक रही हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज का इंतजार चार महीनों से हो रहा है। फिल्म की बेताबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी धुरंधर 2 आई भी नहीं है और टिकटें करोड़ों में बिक चुकी हैं।
धुरंधर 2 का पेड प्रीमियर
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का पेड प्रीमियर शोज भी हो रहे हैं जो ठीक एक दिन पहले यानी 18 मार्च को होने वाला है। ओपनिंग डे ही नहीं, बल्कि प्रीमियर शो के लिए धुरंधर द रिवेंज ने तगड़ी कमाई कर डाली है।
धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन
पहले बात करते हैं कि धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए विदेशों में कितनी कमाई की है। भारत से पहले USA में टिकट खिड़की ओपन हुई थी। वैंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, USA में 557 लोकेशंस में धुरंधर 2 को 1034 शोज मिले हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 2 घंटे में रणवीर की फिल्म ने कमा डाले करोड़ों; विदेशों में भी धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
38 हजार से ऊपर बिकीं टिकटों के जरिए 10 दिन पहले ही फिल्म ने 618,911 डॉलर (5.71 करोड़ के करीब) कमा लिए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ प्रीमियर शोज के लिए है। जबकि धुरंधर 2 का फर्स्ट वीकेंड एडवांस बुकिंग के लिए अभी तक 1.70 मिलियन डॉलर (15.68 करोड़ रुपये) कमा लिए हैं।
धुरंधर 2 ने भारत में कितना कमाया?
अब बात करें घरेलू बॉक्स ऑफिस की तो सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर ने भारत में ब्लॉक सीट्स के साथ करीब 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।