Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar: The Revenge के 21 सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, ये डायलॉग्स हुए म्यूट

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 01:10 PM (IST)

    'धुरंधर: द रिवेंज' से सेंसर बोर्ड ने कई हिंसक सीन्स छोटे किए गए हैं। इसके अलावा, कई डायलॉग्स में बदलाव और 'A' सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही फिल्म का फाइन ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के इन सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 के इन सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' कल ऑफिशियली सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले 18 मार्च फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है।

    पहले खबर आ रही थी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी का रनटाइम कम करके 3 घंटे 52 मिनट कर दिया है। हालांकि, अब सामने आया है कि फिल्म का फाइनल रनटाइम इससे भी कम है। इसके साथ ही 'धुरंधर: द रिवेंज' के कई हिंसक सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कड़ी कैंची भी चलाई है। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं कि CBFC ने किन सीन्स को काटा है और कौन-से डायलॉग्स म्यूट किए हैं:

    सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर: द रिवेंज' के इन सीन्स पर चलाई कैंची

    'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सभी कट्स के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जो फाइनल रनटाइम तय किया गया है, वह 3 घंटे 49 मिनट है। सेकंड पार्ट का रनटाइम पहले पार्ट से लगभग 15 मिनट ज्यादा है। इसके अलावा, फिल्म में 'विचलित करने वाले कंटेंट' और ड्रग्स से जुड़े सीन्स के लिए चेतावनी के तौर पर अलग से एक डिस्क्लेमर लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले भावुक हुए Ranveer Singh, बोले- 'बस आपका प्यार...'

    dhurandhar the revenge advance booking collection

    सेंसर बोर्ड ने फिल्म में ये प्रमुख बदलाव करने के आदेश दिए हैं:

    • गाली-गलौच वाले कई सीन्स को म्यूट करने और कुछ शब्दों को बदलने के आदेश दिए गए हैं।
    • हथौड़े से मारने वाले सीन, सिर काटने, लात मारने और सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने वाले सीन्स की लंबाई कम की गई है।
    • आंखें फोड़ने वाले कई खौफनाक सीन्स को भी छोटा करने का निर्देश दिया गया है।
    • सबटाइटल्स में नोटबंदी की तारीखों को ठीक करवाया गया है और इंग्लिश सबटाइटल्स भी करेक्ट किए गए हैं।
    • प्रधानमंत्री के रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए मेकर्स ने सेंसर बोर्ड में एक अनुमति पत्र भी सबमिट किया है
    • फिल्म के एंड क्रेडिट्स का समय एक मिनट कम किया गया है।

    'धुरंधर: द रिवेंज' को मिला 'A' सर्टिफिकेट

    'धुरंधर: द रिवेंज' का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट तय करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट देकर पास किया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर-पार्ट 1' को 6 गल्फ कंट्रीज के साथ-साथ पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। ऐसे में अब यही उम्मीद जताई जा रही है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' भी खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

    Dhurandhar The Revenge  (3)

    धुरंधर: द रिवेंज' से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की उम्मीद है। 17 मार्च तक इस फिल्म ने 19 मार्च के फर्स्ट डे शोज की एडवांस टिकट बिक्री और ब्लॉक सीट्स के जरिए लगभग29 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, आज के पेड प्रीव्यू शोज से लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन होने का अनुमान है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 65 करोड़ के करीब कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    इन सभी आंकड़ों को मिलाकर, रिलीज से पहले ही फिल्म का प्री-सेलिंग कलेक्शन 135 करोड़ को पार कर चुका है। अब ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म इंडिया में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के आसपास की ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'सूटकेस किए पैक, रख लिया खाना', Dhurandhar: The Revenge के वायरल मीम्स देख पेट में होने लगेगा दर्द