'सूटकेस किए पैक, रख लिया खाना', Dhurandhar: The Revenge के वायरल मीम्स देख पेट में होने लगेगा दर्द
'धुरंधर: द रिवेंज' एडवांस बुकिंग कमाई में तो गदर मचा ही रही थी, लेकिन अब मीम्स की दुनिया में भी रणवीर सिंह की मूवी छा चुकी है। दर्शकों ने अपन सूटकेस त ...और पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर सोशल मीडिया पर बने मीम्स/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी धमाकेदार चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर 200 करोड़ रुपये के आसपास की शानदार ओपनिंग ले सकती है।
हालांकि, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो, उससे पहले ही लोगों ने अपने सूटकेस और पॉपकॉर्न के साथ-साथ खाने-पीने का सारा सामान पैक करना शुरू कर दिया है। आखिर फैंस ऐसा क्यों कर रहे हैं? आइए नीचे डिटेल में जानते हैं:
मीम्स की दुनिया में छाई 'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' का रनटाइम करीबन सिनेमाघरों में 3 घंटे 55 मिनट का है। इसमें इंटरवल और विज्ञापनों का समय शामिल नहीं है। फिल्म के इस लंबे रनटाइम को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया है। कई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स ने ऐसी रील्स पोस्ट की हैं, जिनमें वे दिखा रहे हैं कि वे पूरी रात सिनेमाहॉल में ही बिताने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: 200 करोड़ पहले दिन, 500 करोड़ का हफ्ता; इतिहास रचने को तैयार है 'हमजा'
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर कई ऐसे मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें थिएटर जाने से पहले कई क्रिएटर्स अपने सूटकेस पैक करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने बैग में तकिए और खाने-पीने की चीजें भी रखी हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे सिर्फ फिल्म देखने नहीं, बल्कि किसी लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं।
View this post on Instagram
पॉपकॉर्न नहीं, क्या इंटरवल में मिलेगा डिनर?
सोशल मीडिया पर फैंस ऐसे-ऐसे मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक तरफ जहां दोस्तों का एक ग्रुप अपना बोरिया-बिस्तर घर से बाहर निकालते हुए यह घोषणा कर रहा है कि वे 'धुरंधर 2' देखने जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक परिवार खाने का सामान ऐसे पैक कर रहा है जैसे वे ट्रेन की किसी लंबी जर्नी पर जा रहे हों।
View this post on Instagram
फैंस मजे लेते हुए यह भी लिख रहे हैं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंटरवल ब्रेक सिर्फ पॉपकॉर्न लेने के लिए थिएटर में भागा-दौड़ी वाला नहीं होगा, बल्कि शायद यहां डिनर का भी पूरा बंदोबस्त होगा।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' हिंदी भाषा के साथ-साथ साउथ में भी धमाल मचाने वाली है। यह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी कलाकार के साथ पहली फिल्म बनाना चाहते थे Aditya Dhar, क्यों टूटा Dhurandhar डायरेक्टर का सपना?