Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Dhurandhar 2' में दर्शकों को मिलेगा इतना बड़ा सरप्राइज, आदित्य धर ने दर्शकों से की ये खास अपील!

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 01:55 PM (IST)

    Dhurandhar The Revenge: फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों से एक खास अपील की है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद कोई स्पॉयलर ना दें। ...और पढ़ें

    आदित्य धर की दर्शकों से खास अपील

    आदित्य धर की दर्शकों से खास अपील

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, वो फिल्म अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म 'धुरंधर- द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर दर्शकों में खूब दीवानगी है। 18 मार्च को शाम 5 बजे से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे और 19 मार्च को पूरे देश में फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो जाएगी। इसी बीच अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने खास गुजारिश की है।

    दर्शकों से आदित्य धर की गुजारिश

    जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज की के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) को लेकर आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने धुंआधार कमाई की थी।

    अब फिल्म के अगले पार्ट से भी यही उम्मीद है। फिल्म की इस बड़ी रिलीज (Dhurandhar 2 Release) से पहले, निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने दर्शकों से एक खास और बड़ी अपील की है। आदित्य धर ने सभी से विनती की है फिल्म देखने के बाद इसके 'स्पॉइलर' किसी के साथ साझा न करें।

     

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar: The Revenge के 21 सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, ये डायलॉग्स हुए म्यूट


    aditya dhar 1

    सोशल मीडिया पर आदित्य का पोस्ट

    'धुरंधर' के पहले पार्ट की सफलता और आने वाले धुरंधर 2 के नए तूफान को आदित्य धर ने याद किया और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि,

    "हमने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बनाने में अपना दिल लगा दिया है, ताकि आप इसके हर मोड़ और हर भावना को उसी तरह महसूस कर सकें जैसा उसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे के बीच, अपने दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों के साथ बैठकर एक जैसे जज्बातों को महसूस करना। फिल्मों का अनुभव इसी तरह लिया जाना चाहिए, न कि किसी के फोन पर धुंधली तस्वीरों में। इसलिए, मेरी एक दिल से और विनम्र विनती है... कृपया स्पॉइलर शेयर न करें। हर फैन को थिएटर के अंदर कुछ न पता होने की उत्सुकता के साथ जाने दें, ताकि वो बाहर निकलते समय अपनी खुद की एक निजी भावना और अनुभव लेकर आ सकें।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

     

    धुरंधर 2 में मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

    इसके साथ ही आदित्य धर ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, "आप अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं!" इसके अलावा उन्होंने कहा कि, "ओह, और एक और बात। जब तक फिल्म के अंत में नाम (Credits) पूरी तरह खत्म न हो जाएं, तब तक अपनी सीट से मत उठिएगा।" मतलब यह है कि फिल्म के आखिर में ऐसा तो कुछ जरूर है जो दर्शकों के लिए एक बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

    खबरें और भी

    IMG_3530.JPG

    आपको बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) स्टारर इस फिल्म में इस बार कहानी में कई नए मोड़ दिखेंगे। रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी में क्या बड़े बदलाव होंगे। क्या हमजा गद्दी पर बैठेगा और फिर कैसे हमजा का किरदार वर्तमान से पीछे जाकर (भूतकाल) जसकीरत सिंह रंगी से जुड़े, ये सब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू आउट, फिल्म देखकर गदगद हुए रामगोपाल वर्मा; हॉलीवुड डायरेक्टर्स को दी मूवी देखने की सलाह