Dhurandhar: The Revenge ने 23 साल बाद दिलाई इस फेमस बैंड को खोई पहचान, दिलचस्प है 'आरी-आरी' के पीछे की कहानी
धुरंधर में जहां 90 के दशक के गाने एक बार फिर दर्शकों को सुनने को मिले थे, तो वहीं अब 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ मेकर्स ने 15 साल से गुमनाम 'आरी-आरी' ज ...और पढ़ें

15 साल बाद 'धुरंधर 2' के साथ लौटा ये फेमस बैंड/ फोटो- Jagran Graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें पावर-पैक एक्शन और गोलियों की गूंज के साथ जिस चीज ने दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह था इसका बैकग्राउंड म्यूजिक।
जहां 'धुरंधर: पार्ट 1' में डायरेक्टर आदित्य धर ने 90 के दशक के 'रंबा हो' जैसे गाने का इस्तेमाल किया था, तो वहीं इस बार सेकंड पार्ट के साथ वे पंजाबी गाने 'आरी-आरी' से फैंस को साल 2000 के उस दौर में ले जाने की तैयारी कर चुके हैं, जब यह गाना हर पार्टी, शादी और त्यौहार की शान हुआ करता था।
इस बैंड ने बनाया था 'आरी-आरी' गाना
भले ही आने वाले समय में 'धुरंधर 2' में 'आरी-आरी' ट्रैक सुनकर लोग इसकी बीट पर डांस कर रहे हों, लेकिन इस गाने को ओरिजिनली 'बॉम्बे रॉकर्स' (Bombay Rockers) बैंड ने बनाया था। यह एक मशहूर इंडी-पॉप जोड़ी है, जिसे साल 2003 में यह गाना बनाया गया था। सिंगर नवतेज सिंह रेहल ने इस ग्रुप की शुरुआत तब की थी, जब वे डेनमार्क में रहते थे। उन्होंने थॉमस सार्डोर्फ और जानूस बार्नेविट्ज के साथ कई जैमिंग सेशंस के बाद मिलकर इसे शुरू किया था। यह बैंड पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक के बेहतरीन मिश्रण के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का फैंस को बड़ा तोहफा, ट्रेलर के बाद किया एक और धमाका
बॉम्बे रॉकर्स 'आरी-आरी' गाना उस समय लेकर आए थे, जब ग्लोबल फ्यूजन म्यूजिक पर काम कम होता था। उस समय इसे पंजाबी गायन, अंग्रेजी बोल और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ तैयार किया गया था। इस क्रॉस-कल्चर स्टाइल ने इस बैंड को भारत के अलावा यूरोप सहित विदेशों में भी काफी प्रसिद्धि दिलाई थी।
खबरें और भी
Video Credit- therealbombayrockers
15 साल बाद वापसी कर रहे हैं बॉम्बे रॉकर्स
नवतेज सिंह और थॉमस सार्डोर्फ के बैंड ने मिलकर 'रॉक द पार्टी', 'नावा-नावा' और 'इश्क' जैसे कई हिट पंजाबी-पॉप गाने दिए, लेकिन उनके सबसे यादगार ट्रैक्स में 'आरी-आरी' का नाम ऊपर है। इस बैंड ने अपना आखिरी एल्बम साल 2011 में 'लेट्स डांस' नाम से रिलीज किया था। अब 15 सालों के बाद वे साल 2026 में अपने सबसे फेमस ट्रैक 'आरी-आरी' के बिल्कुल नए वर्जन के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' से वापसी कर रहे हैं।
पंजाबी 'बोली' (बारी-बरसी) से तैयार किया था मॉडर्न वर्जन
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'आरी-आरी' गाने का आइडिया बॉम्बे रॉकर्स को मशहूर पंजाबी बोली 'बारी बरसी' से आया था, जिसे अक्सर शादियों और त्यौहारों के मौके पर भांगड़ा या गिद्दा के दौरान गाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2002-2003 में बॉम्बे रॉकर्स ने 'बारी-बरसी' की इसी पारंपरिक धुन को लिया और इसे हिप-हॉप व पॉप बीट्स के साथ मिला दिया। उन्होंने इस लोक संगीत के असली जादू को खत्म नहीं होने दिया, लेकिन इसे उस समय की पार्टियों के हिसाब से मॉडर्न टच दे दिया। इसी 'बारी-बरसी' को बॉम्बे रॉकर्स ने 'आरी-आरी' के रूप में ढाला था।
कब रिलीज हो रही है 'धुरंधर: द रिवेंज'?
रिलीज डेट की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा इस मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।