UAE में 6 साल बाद पहली बार सूनी होगी ईद, Dhurandhar:The Revenge के मेकर्स को होगा बड़ा नुकसान?
'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर जहां दुनियाभर की ऑडियंस में एक्साइटमेंट है, तो वहीं इस फिल्म को UAE-GCC में काफी नुकसान झेलना पड़ ...और पढ़ें

UAE में ईद के मौके पर 'धुरंधर: द रिवेंज' के मेकर्स का होगा नुकसान/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईद का सेलिब्रेशन बॉलीवुड फिल्मों के लिए हमेशा से खास रहा है। मिडिल ईस्ट में ईद के मौके पर सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
हालांकि, इस बार संयुक्त अरब अमीरात और GCC में ईद सूनी होने वाली है और सिनेमाघर खाली रहने वाले हैं। आखिर ईद की सबसे बड़ी रिलीज होने के बाद भी 'धुरंधर: द रिवेंज' को क्यों UAE में झेलना पड़ सकता है नुकसान, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
6 साल बाद पहली बार नहीं रिलीज होगी बॉलीवुड फिल्म
इस साल ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जिनमें पहली रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और दूसरी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' थी। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है। हालांकि, 'टॉक्सिक' के कदम पीछे खींचने के बाद भी 'धुरंधर: द रिवेंज' को UAE में बॉक्स ऑफिस पर नुकसान होने वाला है।
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े और तंगहाली के बीच 'हमजा' के हाथों में 25 लाख की घड़ी? Dhurandhar 2 में पकड़ी गई रणवीर सिंह की चोरी!
यह तो हम सब जानते हैं कि साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर पार्ट 1' को खाड़ी देशों (Gulf Countries) में बैन कर दिया गया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा ही कुछ हाल 'धुरंधर: द रिवेंज' का भी हो सकता है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' को गल्फ कंट्रीज में सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की संभावना बहुत ही कम है, क्योंकि फिल्म का पहला भाग वहां रिलीज नहीं किया गया था।
खबरें और भी

'टॉक्सिक' ने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है, ऐसे में UAE और GCC के पास कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जिसे वह ईद के मौके पर रिलीज करें और ऐसा 6 साल बाद पहली बार हुआ है जब कोई बॉलीवुड फिल्म वहां के थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इससे पहले साल 2020 में कोविड के कारण यहां थिएटर्स बंद रहे थे।
UAE में ईद के बादशाह हैं सलमान खान
बॉलीवुड फिल्मों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में बिजनेस करना भले ही मुश्किल होता जा रहा हो, लेकिन सलमान खान वहां ईद के 'लीजेंड' माने जाते हैं। उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3', 'भारत', 'राधे' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्में मिडिल ईस्ट में रिलीज हुईं और इन सभी को वहां की ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सलमान खान की मिडिल ईस्ट में तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसलिए जब-जब ईद के मौके पर उनकी फिल्म आती है, तो वहां सिनेमाघर खचाखच भर जाते हैं।
खाड़ी देशों में भारतीय फिल्मों के लिए मुश्किल घड़ी
इन दिनों भारतीय फिल्मों के लिए खाड़ी देशों से बिजनेस निकालना काफी मुश्किल हो रहा है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' और थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' से मिडिल ईस्ट के देशों में अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन एक को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला और दूसरी ('टॉक्सिक') की रिलीज डेट आगे बढ़ गई। पिछली दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' दोनों ही वहां बैन थीं।
यहां तक कि 'द राजा साब' ने भी UAE में काफी कम कलेक्शन किया था। 'कांतारा: चैप्टर 1' के बाद अगर कोई फिल्म वहां अच्छा बिजनेस कर पाई है, तो वह साउथ की फिल्म 'सर्वम माया' है, जिसने 2.6 मिलियन की कमाई की थी। 'धुरंधर' के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने खुद बताया था कि मिडिल ईस्ट में उनकी फिल्म रिलीज न होने की वजह से उन्हें 10 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।