Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar: The Revenge सुलझा पाएगी यह बड़ी गुत्थी, क्या फैंस को सेकंड पार्ट में मिलेंगे इन 7 सवालों के जवाब?

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

    'धुरंधर: द रिवेंज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाते हुए दिखाई दे ...और पढ़ें

    धुरंधर: द रिवेंज में मिलेंगे इन 7 सवालों के जवाब/ फोटो- Instagram

    धुरंधर: द रिवेंज में मिलेंगे इन 7 सवालों के जवाब/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

    जहां इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर है, वहीं 18 मार्च को इसके 'पेड प्रीव्यू' (Paid Preview) शोज रखे गए हैं, जिससे फैंस इस फिल्म को एक दिन पहले ही देख पाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डायरेक्टर आदित्य धर 'धुरंधर 2' में फैंस के मन में उठ रहे इन बड़े सवालों के जवाब दे पाएंगे? आइए डालते हैं एक नजर:

    जसकीरत सिंह रंगी कैसे बना हमजा अली मजारी?

    'धुरंधर: पार्ट 1' के अंत में आदित्य धर ने खुलासा किया था कि हमजा अली मजारी असल में 'जसकीरत सिंह रंगी' है, जिसे 'ऑपरेशन धुरंधर' के तहत इंडियन इंटेलिजेंस (Intelligence) एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा गया है। ट्रेलर में जसकीरत का इंट्रोडक्शन 'एंग्री यंग मैन' (क्लीन शेव) के रूप में दिया गया था, जो हमजा के शांत किरदार से बिल्कुल अलग है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar रणवीर सिंह के हाथ से 'पुष्पा' ने छीनी इतनी बड़ी फिल्म; ब्लॉकबस्टर मूवी में दिखेंगे अल्लू अर्जुन?

    ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कैसे कुछ लोगों का गुट एक सिख व्यक्ति को खींचते हुए घर से बाहर लाता है और पेड़ से लटकाकर टॉर्चर करता है। हमजा को एक महिला के सपने भी आते हैं, जो खेत में खड़ी मदद मांग रही है। सवाल यह है कि क्या वे जसकीरत के माता-पिता हैं? अगर नहीं, तो वे कौन हैं और जसकीरत से उनका क्या कनेक्शन है?

    खबरें और भी

    Dhurandhar The Revenge  (3)

    क्या रहमान डकैत की होगी वापसी?

    'धुरंधर' में अक्षय खन्ना मुख्य खलनायक थे, जिन्होंने गैंगस्टर 'रहमान डकैत' का दमदार किरदार अदा किया था। उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था। हालांकि, पहले पार्ट के अंत में दिखाया गया था कि चौधरी असलम के साथ मिलकर हमजा अली उसे मार देता है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल था कि क्या 'धुरंधर 2' की कहानी अक्षय खन्ना के बिना ही आगे बढ़ेगी? लेकिन  NDTV के मुताबिक, मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के लिए रहमान डकैत के कुछ सीन्स पहले ही शूट कर लिए थे।

    आखिर कौन हैं 'बड़े साहब'?

    पहला पार्ट देखने के बाद फैंस के मन में जो सबसे बड़ा सवाल उठा था, वह यह था कि आखिर ये 'बड़े साहब' कौन हैं? दरअसल, पार्ट 1 में असलम चौधरी से लेकर रहमान डकैत तक, कई लोग 'बड़े साहब' के लिए ही काम करते हैं। यहां तक कि 'मेजर इकबाल' का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल भी कई बार फिल्म में 'बड़े साहब' का जिक्र करते दिखाई दिए। क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' में इस रहस्य से पर्दा उठेगा?

    dhurandhar the revenge  (2)

    क्या 'उरी' और 'धुरंधर' के जसकीरत सिंह रंगी एक ही हैं?

    जब फिल्म के अंत में हमजा का असली नाम 'जसकीरत सिंह रंगी' बताया गया, तो फैंस का दिमाग तुरंत दौड़ने लगा। दरअसल, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' देखने वाले दर्शक इस नाम से भली-भांति परिचित हैं। 'उरी' में वायु सेना की पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर (कीर्ति कुल्हारी) बताती हैं कि उनके पति इंडियन आर्मी में थे, जो जम्मू-कश्मीर हमले में शहीद हो गए थे। उनका नाम भी जसकीरत सिंह रंगी था। अब सवाल यह है कि क्या दोनों फिल्मों के 'जसकीरत' एक ही हैं, या ये सिर्फ एक इत्तेफाक है?

    'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी गौतम का क्या रोल होगा?

    आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम 'उरी' का अहम हिस्सा थीं, लेकिन वे 'धुरंधर' के पहले पार्ट में नहीं दिखी थीं। हालांकि, अब वे इसके दूसरे पार्ट का हिस्सा हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या यामी 'धुरंधर 2' में 'उरी' वाली अपनी रॉ (RAW) एजेंट 'पल्लवी शर्मा' का किरदार ही दोहराएंगी, या फिर उनके लिए कोई नया किरदार गढ़ा गया है?

    dhurandhar the revenge  (1)

    6. 'उरी' और 'धुरंधर' के बीच क्या है कनेक्शन?

    जसकीरत सिंह रंगी और पल्लवी शर्मा (यामी गौतम) के किरदारों के हिंट मिलने के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या डायरेक्टर आदित्य धर 'उरी' और 'धुरंधर' को मिलाकर कोई 'स्पाई यूनिवर्स' बना रहे हैं? इन दोनों फिल्मों के बीच का असली कनेक्शन दूसरे पार्ट में ही साफ हो पाएगा।

    क्या 'धुरंधर 2' में सर्वाइव कर पाएगा जसकीरत सिंह रंगी?

    'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी 'बीस्ट मोड' में नजर आने वाला है। 'रेडिट' पर दावों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, ट्रेलर में दिखाया गया है कि यालिना (सारा अर्जुन) ने किसी पर बंदूक तानी हुई है। अब यह बंदूक जसकीरत पर तनी है या किसी और पर, यह एक बड़ा सस्पेंस है। इतने सारे दुश्मनों के बीच जसकीरत सिंह रंगी जिंदा बच पाएगा या नहीं, इसका जवाब तो 19 मार्च को ही मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा 'धुरंधर', दुनियाभर में कमाई में बनाया अर्धशतक