फ्री की शराब पीने जावेद अख्तर के घर जाते थे Dhurandhar के 'जमील जमाली', सालों बाद फराह खान ने किया मजेदार खुलासा
Dhurandhar 2 में 'जमील जमाली' बनकर सुर्खियां बटोर रहे राकेश बेदी, कभी सिर्फ फ्री की ड्रिंक्स के लिए जावेद अख्तर के घर जाते थे। ...और पढ़ें
-1776693203500_m.webp)
जावेद अख्तर के घर फ्री की दारू पीने जाते थे राकेश बेदी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान हाल ही में अपने व्लॉग के लिए, अपने कुक दिलीप के साथ, 'धुरंधर 2' के 'जमील जमाली' यानी एक्टर राकेश बेदी के घर गईं। इस मुलाकात के दौरान, फराह ने राकेश के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के दिनों के कई मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि राकेश और उनके दोस्त अक्सर गीतकार-कवि जावेद अख्तर के घर मुफ्त का खाना और ड्रिंक्स के लिए जाया करते थे।
अपने व्लॉग में, फराह खान ने राकेश बेदी (Rakesh Bedi) का परिचय 'धुरंधर का मेन हीरो' के तौर पर करवाया। उन्होंने बताया कि वह राकेश को कई सालों से जानती हैं, लेकिन उनसे दोबारा मुलाकात काफी लंबे समय बाद हुई। फराह ने याद करते हुए बताया कि उस समय वह महज 15 साल की थीं, जबकि राकेश, जो उस समय लगभग 25 साल के थे, FTII में पढ़ाई कर रहे थे।
-1776693357558.jpg)
यह भी पढ़ें- 'मेरे बच्चे...' कैसी होती Dhurandhar 2 की एंडिंग अगर जमील जमाली बता देते अपनी सच्चाई? फैंस ने AI से तैयार किया वीडियो
जावेद अख्तर के घर फ्री की दारू पीने जाते थे
उन दिनों को याद करते हुए फराह ने कहा, 'FTII से ये लोग रोज जावेद अंकल (Javed Akhtar) और हनी आंटी (हनी ईरानी) के घर मुफ्त का खाना और मुफ्त की दारू पीने आते थे। जब वे वहां आते थे, तो हमारी उन सभी से मुलाकात होती थी। वह फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक के साथ आते थे। हमारी पुरानी दोस्ती है'।
'धुरंधर 2' के बारे में
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लियारी-बेस्ड एक्शन ड्रामा फिल्म (Action Drama) 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने जमील जमाली का मजेदार किरदार निभाया है। जिससे यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें- अभी खत्म नहीं हुई 'हमजा' की कहानी! Dhurandhar 3 को लेकर 'जमील जमाली' की दो टूक?
-1776693340662.jpg)