Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फिक्स वजन वालीं एक्ट्रेस की थी डिमांड', Dia Mirza ने 2000 के दशक में अभिनेत्रियों को लेकर बताई अंदर की बात

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 01:17 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में वेब सीरीज आईसी 814- द कंधार हाइजैक (IC 814 The Kandahar Hijack) में नजर आने वालीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा को भला कौन नहीं जानता। दीया (Dia Mir ...और पढ़ें

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Photo Credit-Instagram)
    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. इंडस्ट्री को लेकर दीया मिर्जा का बड़ा खुलासा
    2. डेब्यू से पहले काफी घबराई हुईं थीं एक्ट्रेस
    3. मेल स्टार्स के बोलबाले को लेकर बोलीं दीया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज बारे में जिक्र किया जाए जो अपनी बात को बेबाक तरीके से रखती हैं, तो उस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) का नाम भी शामिल होगा। 23 साल पहले अभिनेता आर माधवन की रोमांटिक फिल्म रहना है तेरे दिल में से बतौर एक्ट्रेस कदम रखने वालीं दीया ने अब सिनेमा जगत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

     दीया ने कहा है कि 2000 के दशक में मेल स्टार्स की डिमांड पर अभिनेत्रियों के वजन के साथ-साथ अलग-अलग फरमाइश की जाती थीं। आइए इस लेख में दीया के बयान को विस्तार से जानते हैं। 

    दीया ने बताई इंडस्ट्री की अंदर की बात 

    हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज आईसी 814- द कंधार हाइजैक (IC 814- The Kandahar Hijack) एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है और बताया है- 

    अपने डेब्यू के दौर को मैं कभी नहीं भूल सकती। 2000 के दशक में इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज को लेकर कई तरह की धारणाएं थीं, जिनको लेकर मैं काफी सहमी हुई रहती थी। हमें अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ने और जानने में मिलता था कि औरत हो तो आपकी सेल्फ लाइफ होनी चाहिए। अगर आपका फिक्स वजन नहीं है तो फिर आपकी ऐज 20 साल क्यों न हो आपको बड़े-बडे़ स्टार्स के साथ कास्ट करने में मुश्किल होगी। मेल एक्टर्स का काफी बोलबाला था, एक तरीके से कह लीजिए कि उनकी डिमांड के आधार पर एक्ट्रेस को फिल्म में कास्ट किया जाता था। 

    ये भी पढ़ें- 23 साल पुरानी RHTDM का कुछ नहीं उखाड़ पाई 'Stree 2', री-रिलीज के बाद भी मचाया 'भौकाल'

    इस तरह से दीया मिर्जा ने सिनेमा जगत की अंदर की बात बताई है। इससे पहले भी कई मौकों पर दीया कई हैरान करने वाले खुलासे कर चुकी हैं। 

    बड़े पर्दे पर लौटी दीया की पहली फिल्म

    साल 2001 में दीया मिर्जा ने रोमांटिक फिल्म रहना है तेरे दिल में (Rehnaa Hai Terre Dil Mein) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हाल ही में करीब 2 दशक बाद उनकी पहली फिल्म को बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया गया है। दीया के अलावा इस मूवी में आर माधवन और सैफ अली खान जैसे कलाकार भी अहम किरदार में मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Rehnaa Hai Terre Dil Mein की फ्लॉप के बाद Dia Mirza से छिन गई थीं कई फिल्में, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द