Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मदद का दावा या 'दिखावा'; क्या वाकई बॉलीवुड ने चुकाया Rajpal Yadav का 9 करोड़ का कर्ज?

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 07:37 PM (GMT+05:30)

    Rajpal Yadav Debt Case: राजपाल यादव ने 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में समय बिताया। जेल से निकलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से मि ...और पढ़ें

    मदद का दावा या फिर दिखावा?

    मदद का दावा या फिर दिखावा?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव, जिन्होंने बॉलीवुड की अनगिनत फिल्मों में दर्शकों को हंसाया। राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से इतना सुर्खियों में रहे कि शायद इतनी चर्चा उनके पूरे करियर में नहीं हुई होगी। दरअसल 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। इसके बाद कई सितारों ने उनकी मदद भी की, लेकिन अब राजपाल ने कुछ ऐसा कहा है कि जिसके बाद हर किसी के कान खड़े हो गए हैं। क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं...

    इंड्स्ट्री से मिले सपोर्ट पर क्या बोले राजपाल?

    9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले (Rajpal Yadav Debt Case) में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था। इसके बाद वह करीब 11 दिनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहे। आखिरकार जब वो जेल (Rajpal Yadav Jail) से बाहर आए तो उन्हें पता चला कि कितने लोगों ने उनकी मदद की।

    rajw

    दरअसल 9 करोड़ देने में राजपाल असफल रहे और इसी के चलते वह जेल भी गए थे। ऐसे में इंड्स्ट्री में लोगों ने एकजुटता दिखाई और उनकी मदद की। इसी पर जब राजपाल से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए...', Rajpal Yadav ने सलमान खान-अजय देवगन से मिली मदद को लेकर तोड़ी चुप्पी

    राजपाल ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते। भले ही चर्चा हो कि बड़े हीरो ने उनकी मदद की है, लेकिन उनके हिसाब से अगर इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया भी है, तो उसे दुनिया के सामने ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी

    rajpaaa

    फिल्म इंड्स्ट्री से मिली राजपाल को आर्थिक मदद?

    दरअसल ई-टाइम्स के साथ बातचीत में राजपाल ने कहा कि,

    'यह मामला सबसे पहले 2012 में मीडिया में आया था। तब हेडलाइन्स छपी थीं कि 'राजपाल यादव धोखेबाज है'। लेकिन उस वक्त से लेकर अब तक, मैं हर साल कम से कम दस फिल्मों में काम कर रहा हूं। अगर मैं वाकई धोखेबाज होता, तो लोग मेरे साथ काम क्यों करते? फिल्म इंडस्ट्री को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि वे मेरे साथ हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हर कोई मेरे साथ खड़ा है।'

    इसके साथ ही राजपाल से जब यह सीधे तौर पर पूछा गया कि फिल्म इंड्स्ट्री से उन्हें पैसों के मामले में कितना सपोर्ट मिला है, तो इस पर उन्होंने किसी का भी नाम लेने या रकम बताने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे पास जो भी मदद आई, मैं उसका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे किसी की हमदर्दी (सहानुभूति) नहीं चाहिए।

    Rajpaljail

    किन लोगों ने की राजपाल की मदद?

    राजपाल यादव की इस मामले में कई लोगों ने मदद की है। इस मदद की शुरूआत सोनू सूद ने की थी। दरअसल सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, उन्होंने राजपाल को अपनी अगली फिल्म ऑफर की है। इसके बाद खबर आई कि राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की मदद की है।

    rajjpal

    इसके बाद खबर आई कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, केआरके, अनूप जलोटा, गुरू रंधावा समेत कई स्टार्स हैं जिन्होंने राजपाल की मदद की ओर हाथ आगे बढ़ाया। हालांकि बाद में राजपाल के भाई ने एक बयान दिया कि जिन लोगों ने मदद का दावा किया वो मदद की राशि उनतक नहीं पहुंची है और उनका ये बयान तभी आया था, जब राजपाल जेल में थे।

    इसके बाद हाल ही में अब राजपाल ने भी मदद में मिली रकम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर राजपाल को मदद कितनी मिली है और इनमें से कुछ लोगों ने मदद की भी है या नहीं। उधर राजपाल यादव ने भी सभी से विनती की कि उन्हें सिनेमा में काम चाहिए और मेकर्स उन्हें बस काम दें।

    यह भी पढ़ें- Video: भतीजी की विदाई में गले लगकर भावुक हुए Rajpal Yadav, शादी में हलवाइयों संग बैठकर बेलीं खूब रोटियां