विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alia Bhatt से दिव्या खोसला कुमार ने फिर लिया पंगा? Alpha को लेकर वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या है सच

Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:14 PM (IST)

आलिया भट्ट की ऐल्फा की रिलीज के बीच दिव्या खोसला कुमार का एक पोस्वाट वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस पुरानी दुश्मनी को हवा दे रही हैं। नीचे देखें वायरल पोस्ट का सच

क्या दिव्या ने आलिया की ऐल्फा पर कसा तंज/ फोटो- Instagram

क्या दिव्या ने आलिया की ऐल्फा पर कसा तंज/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. दिव्या खोसला कुमार और आलिया भट्ट में फिर हुआ विवाद?

  2. ऐल्फा को लेकर वायरल हो रहा है दिव्या का पोस्ट

  3. क्या सच में दिव्या ने फिर कसा आलिया की फिल्म पर तंज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई तो अच्छी हुई है, लेकिन समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली रेटिंग मिली। हालांकि, इस बीच ही अब एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

इस वायरल पोस्ट में दिव्या खोसला कुमार की इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ऐल्फा' की जमकर आलोचना की गई है और साथ ही थिएटर की वह फोटो सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह सोच रहे हैं कि क्या आलिया और दिव्या के बीच एक बार फिर से नया विवाद खड़ा हुआ है। क्या है इस वायरल पोस्ट के पीछे का पूरा सच, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

दिव्या खोसला ने ऐल्फा पर कसा तंज?

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है, उसमें खाली थिएटर की फोटो लेते हुए कैप्शन में लिखा है, "सिटी मॉल पीवीआर..ऐल्फा सिर्फ पेपर्स में हाउसफुल है, लेकिन असली में कोई नहीं है..ना कोई क्राउड, कोई एनर्जी नहीं, ना बज...सिर्फ झूठ और हर जगह झूठ। लास्ट टाइम आलिया के पीआर ने मुझे इतना अटैक किया, जैसे मैंने उनकी फिल्म फ्लॉप करवा दी हो।"

इस पोस्ट में आगे लिखा, "सच बोला तो कैरेक्टर एसेसिनेशन, अब फिर बोलूंगी तो और कितना गिरेंगे। अगर फिल्म इतनी बड़ी है तो थिएटर्स खाली क्यों हैं? रियल ऑडियंस कहा है? इंडिया जागो...फेक हाइप और प्रोपेगेंडा से बेवकूफ मत बनो।"

यह भी पढ़ें- Alpha Movie Review: दमदार एक्शन पर कहानी में नहीं दम, सेकेंड हाफ में है गजब घोटाला; पढ़ें रिव्यू

WhatsApp Image 2026-07-03 at 7.31.11 PM

आप ये सोचे कि ऐसा पोस्ट शेयर कर दिव्या एक बार फिर से बवाल खड़ा कर रही हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि ये वायरल पोस्ट आज का नहीं, बल्कि 2024 का है।

2024 में हुआ था 'जिगरा' को लेकर विवाद

दरअसल, साल 2024 में जब 'जिगरा' सिनेमाघरों में आई थी, तो उस दौरान दिव्या खोसला कुमार ने मेकर्स पर उनकी फिल्म 'सावी' की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। करण जौहर और दिव्या खोसला के बीच सोशल मीडिया पर इस मामले में तीखी बहस भी हुई थी। जब जिगरा रिलीज हुई, तो दिव्या खोसला कुमार ने खाली थिएटर की पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म पर उसके बॉक्स ऑफिस नंबर्स को लेकर तंज कसा था।

divya 1

जब आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' रिलीज हुई, तो वहीं पुराना पोस्ट वायरल हो गया, लेकिन उसमें उनके लिखे शब्दों को एडिट कर दिया गया। इस पोस्ट में दावा किया गया कि दिव्या खोसला कुमार ने एक बार फिर से आलिया को टारगेट किया है। जिसकी वजह से कई लोगों ने ये मान लिया कि उन्होंने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर ये पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Alpha में मेजर कबीर बनकर Hrtihik Roshan ने मारी एंट्री, ऑनलाइन लीक हुआ वायरल वीडियो