Alpha में मेजर कबीर बनकर Hrtihik Roshan ने मारी एंट्री, ऑनलाइन लीक हुआ वायरल वीडियो
आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर के रूप में धमाकेदार कैमियो किया है। उनका यह स्पेशल अपीयरेंस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी (Sharvari) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' (Alpha) 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं एक पल ने फिल्म में खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा।
ये था फिल्म में मेजर कबीर के तौर पर नजर आए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का स्पेशल अपीयरेंस। ऐल्फा का फर्स्ट शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर सुपरस्टार के कैमियो का वीडियो वायरल होने लगा।
यह भी पढ़ें- 'Alpha अगली धुरंधर...', Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर देखकर ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, फिल्म देखने लायक या नहीं?
वायरल हो रहा ऋतिक रोशन का एंट्री सीन
वायरल क्लिप्स में ऋतिक एक एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे 'वॉर' स्टार की YRF स्पाई यूनिवर्स में वापसी को लेकर फैन्स उत्साहित हैं। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और स्टाइलिश एंट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
मेकर्स ने इससे पहले भी ट्रेलर में उनकी एक झलक दिखाई थी लेकिन एक्टर का चेहरा छुपा हुआ था। अब जब 'अल्फा' सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो फैंस ने आखिरकार उनका कैमियो देख लिया है और सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स और उनके रिएक्शन्स वायरल हो रहा।
View this post on Instagram
कृष मोड में नजर आए ऋतिक
कई यूजर्स ने उनके पॉवरफुल एंट्री सीन की तारीफ की है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "#Alpha में ऋतिक रोशन का कैमियो मजेदार है और शायद फैन्स को पसंद आएगा, हालांकि यह थोड़ा जबरदस्ती डाला हुआ और मुख्य रूप से फैन्स को खुश करने के लिए किया गया लगता है।" ऋतिक अल्फा में पूरे कृष मोड में नजर आए।
#Alpha HRITHIK ROSHAN THE MONK 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
— 𝗖𝗜𝗡𝗘𝗠𝗔 𝗨𝗡𝗖𝗘𝗡𝗦𝗢𝗥𝗘𝗗 (@Cine_Uncensored) July 3, 2026
Bro Wasting His Heak Stardom On Pathetic Cameos 🥲🥲
Watching #alpha
— Aamir 2100cr SRK 1100cr (@Rancho119) July 3, 2026
Here comes HRITHIK ROSHAN
Entire Theatre Erupted 😍🔥 pic.twitter.com/GN4F7ZArPb
ऋतिक ने इसमें मेजर कबीर के अपने लोकप्रिय किरदार को फिर से निभाया, जिसे सबसे पहले 'वॉर' फिल्म में निभा चुके हैं। उनका यह किरदार 'अल्फा' को YRF के बढ़ते हुए 'स्पाई यूनिवर्स' से जोड़ता है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर ज़िंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Alpha की होगी हुकूमत! पहले दिन Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

