Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Alpha अगली धुरंधर...', Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर देखकर ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, फिल्म देखने लायक या नहीं?

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:51 AM (IST)

    Alpha X Review: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर ऐल्फा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से पहले जान लीजिए कि इसे कैसे रिएक् ...और पढ़ें

    ऐल्फा का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    ऐल्फा का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर, वॉर और पठान के बाद YRF की स्पाई यूनिवर्स में ऐल्फा (Alpha) की एंट्री हुई है। इस बार हीरो नहीं, बल्कि हीरोइनों का हाई ओक्टेन एक्शन है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ऐल्फा आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

    ऐल्फा दो बार सिनेमाघरों में आते-आते रह गई। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, फिर इसे अप्रैल 2026 तक खिसकाया गया और अब आखिरकार 3 जुलाई 2026 को यह फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंच गई।

    स्पाई एक्शन थ्रिलर का निर्देशन शिव रवैल ने किया है जो वेब सीरीज 'द रेलवे मेन: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984' का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को लेकर काफी बज था। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐल्फा का पहला शो देखने के बाद ऑडियंस का कैसा रिएक्शन है।

    बॉबी देओल ने लूटी महफिल

    ऐल्फा को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग स्टार्स की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कहानी को कमजोर बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 2 स्टार देते हुए कहा कि फिल्म में शानदार पल हैं, लेकिन कमजोर कहानी उसे पीछे खींच लेती है। फिल्म का बेस्ट पार्ट बॉबी देओल (Bobby Deol) हैं जो जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो अलग ही जोश भर देते हैं।

     

    आलिया भट्ट ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने हर सीन में जान भरी लेकिन कुछ एक्शन सीन्स असली नहीं लगे। यूजर ने फिल्म के एक्शन, VFX, सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक की तारीफ की।

    एडिटिंग-VFX की हुई तारीफ

    एक यूजर ने बताया कि पहला हाफ ठीक-ठाक है, बस इसकी कहानी और सीन्स कई हॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट्स से मिले-जुले हैं। फिल्म की एडिटिंग अच्छी है। CGI और VFX भी ठीक हैं। वहीं, कुछ लोग फिल्म में शरवरी की तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खुल गई Alpha की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी आलिया की स्पाई थ्रिलर

    ऐल्फा की धुरंधर से हुई तुलना

    एक ने इस फिल्म की तुलना धुरंधर से कर दी। यूजर ने लिखा, "सरप्राइज रिवील- ऐल्फा अगली धुरंधर है लेकिन पाकिस्तानी प्वॉइन्ट ऑफ व्यू से। बिल्कुल धुरंधर 2 के एंडिंग की तरह जहां पाकिस्तानी जनरल गद्दार निकला। ऐल्फा में अनिल कपूर का कैरेक्टर (रॉ का हेड) गद्दार है।"

    क्या रीमेक है ऐल्फा?

    सीरीज की कहानी 1990 की फ्रेंच थ्रिलर ला फेम निकिता (La Femme Nikita) की रीमेक बताई जा रही है, लेकिन यह ऑफिशियल नहीं है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Alpha देगी Welcome to the Jungle को शिकस्त, एडवांस बुकिंग में आलिया की फिल्म ने किया धमाका