Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha की रिलीज से पहले YRF का बड़ा दांव, Welcome To The Jungle की स्ट्रैटजी करेंगे फॉलो?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:35 AM (IST)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी स्टारर यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। जिसको लेकर मेकर्स ने थिएटर्स के लिए कुछ गाइडलाइंस दी थीं ...और पढ़ें

    3 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'अल्फा'

    3 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'अल्फा'

    HighLights

    1. 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'अल्फा'

    2. आलिया और शरवरी का दिखेगा धांसू अवतार 

    3. वेलकम टू द जंगल की स्ट्रैटजी को फॉलो करेंगे मेकर्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर 'ऐल्फा' (Alpha) को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

    रिलीज से पहले, ऐसी खबरें हैं कि यश राज फिल्म्स ने थिएटर मालिकों के साथ 'ऐल्फा' के लिए शो के समय, टिकट की कीमतों और स्क्रीन आवंटन की योजनाओं के बारे में एक विस्तृत एग्जिबिशन स्ट्रैटजी शेयर की है।

    ऐल्फा के लिए नहीं होंगे मॉर्निंग शो

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने एग्जिबिटर्स को अल्फा की स्क्रीनिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू करने का निर्देश दिया है। स्टूडियो ने कथित तौर पर थिएटर्स से रिक्वेस्ट की है कि वे इस टाइमिंग से पहले सुबह के शो शेड्यूल न करें। यह फैसला एक सोची-समझी रिलीज स्ट्रैटजी लगती है, जिससे फिल्म पूरे दिन प्रीमियम शो टाइमिंग बनाए रख सके।

    यह भी पढ़ें- Alpha के सेट से Alia Bhatt ने शेयर की BTS फोटोज, बॉक्स ऑफिस पर हाई ओक्टेन एक्शन से मचाएंगी धमाल

    कब शुरू होगी ऐल्फा की एडवांस बुकिंग

    थिएटर्स को कथित तौर पर बुधवार, 1 जुलाई से एडवांस बुकिंग खोलने के लिए भी कहा गया है। यानी रिलीज के 2 दिन पहले आलिया और शरवरी की एक्शन थ्रिलर की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    alpha (1)

    वेलकम टू जंगल की राह पर ऐल्फा के मेकर्स

    एक और अहम बात टिकट की कीमतों से जुड़ी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि एग्जिबिटर्स से 'ऐल्फा' (Alpha) के टिकट की कीमतें 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) के वीकेंड वाले रेट के बराबर रखने के लिए कहा गया है। खबरों के मुताबिक, YRF ने अलग-अलग सिनेमा फॉर्मेट के लिए शो की कम से कम संख्या की शर्तें तय की हैं।

    ऐल्फा के लिए क्या है गाइडलाइंस

    दो-स्क्रीन वाले सिनेमाघरों को कम से कम 4 शो दिखाने चाहिए।

    तीन-स्क्रीन वाली जगहों पर कम से कम 6 शो होने चाहिए।

    चार-स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स से 8 शो शेड्यूल करने की उम्मीद की जाती है।

    दस या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स को कम से कम दस शो दिखाने चाहिए।

     

    'अल्फा' के बारे में

    ऐल्फा को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का रनटाइम 140 मिनट तय किया गया है। आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा, 'ऐल्फा' में बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    क्या है फिल्म की कहानी?

    'ऐल्फा' की कहानी एक ऐसी युवा महिला की कहानी बताई गई है जो बदले की भावना से प्रेरित है और अपनी जिंदगी के छिपे हुए सच का पता लगाने से पहले अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म कर देती है। फिल्म में आलिया के किरदार का नाम सीता है।

    यह भी पढ़ें- July Releases: एल्फा से लेकर धमाल 4 तक, जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी 7 ये बड़ी फिल्में