July Releases: एल्फा से लेकर धमाल 4 तक, जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी 7 ये बड़ी फिल्में
जुलाई के आने वाले महीने में बड़े पर्दे पर 7 मोस्ट अवेटेड मूवीज को रिलीज किया जाएगा, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जुलाई में आएंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
7 फिल्में जुलाई में मचाएंगी धमाल
बॉलीवुड और हॉलीवुड की हैं मूवीज
पूरे महीने मिलेगा मनोरंजन का महा डोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल का सातवां महीने यानी जुलाई जल्द ही शुरू होने वाला है। हर महीने की तरह इस बार भी मनोरंजन जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक धांसू थ्रिलर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
जुलाई 2026 के महीने में बॉलीवुड और हॉलीवुड सिनेमा को मिलाकर कुल 7 फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
एल्फा (Alpha)
आने वाले जुलाई महीने की शुरुआत अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी एल्फा से होने जा रही है। 3 जुलाई को इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक शिव रवैल और निर्माता आदित्य चोपड़ा के यशराज बैनर तले बनी एल्फा में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा तूफान, नहीं रुकेगा एक सेकंड मनोरंजन; रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज
-1782724253432.jpg)
मोआना (Moana)
हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की बहुचर्चित फिल्म मोआना एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। एनिमेटेड वर्जन के बाद अब लाइव एक्शन के दुनिया में आपको मोआना का नया अंदाज और रोमांच देखने को मिलेगा। ये हॉलीवुड फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में एंट्री मारेगी।

एविल डेड बर्न (Evil Dead Burn)
अंग्रेजी सिनेमा जगत की आईकॉनिक हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी एविल डेड नए अंदाज में दर्शकों को डराने के लिए आ रही हैं। इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त का नाम एविल डेड बर्न है, जिसे 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर रखा है।
-1782724286889.jpg)
धमाल 4 (Dhamaal 4)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त यानी धमाल 4 को भी इसी महीने रिलीज किया जाना है। 10 जुलाई के ये हिंदी फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और रवि किशन जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।
-1782724299368.jpg)
द ओडिसी (The Odyssey)
ऑस्कर विनर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन एक फिर से एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो इतिहास को दोहराती हुई नजर आएगी। मूवी का नाम द ओडिसी, जिसमें टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कई सेलेब्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 17 जुलाई 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।
-1782724309372.jpg)
द इंडिया स्टोरी (The India Story)
अभिनेता श्रेयस तलपडे और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भारतीय इतिहास की एक ऐसी घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। मूवी का नाम द इंडिया स्टोरी है, जिसके टीजर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। पैन इंडिया रिलीज के साथ 21 जुलाई को ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
-1782724323958.jpg)
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे (Spider Man: Brand New Day)
इस महीने का अंत मार्वल स्टूडियोज की बहुचर्चित सुपर हीरो फिल्म फ्रेंचाइजी स्पाइडर मैन की अगली किस्त यानी स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे के साथ होगी। 31 जुलाई को टॉम हॉलैंड स्टारर इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
-1782724389040.jpg)