Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Spider-Man: Brand New Day: रिलीज से पहले भारत में एंट्री मारेगा 'स्पाइडर-मैन', मेकर्स ने खेला बड़ा दांव?

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 04:15 PM (IST)

    हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर आई बड़ी खबर

    2. इंडिया में इस दिन रिलीज होगी सुपरहीरो फिल्म

    3. मेकर्स 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर खेला दांव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपर हीरोज की लोकप्रियता भारतीय सिनेप्रेमियों में काफी देखने को मिलती है। कैप्टर अमेरिका हो या फिर आयरन मैन इंडियन फैंस को ये हॉलीवुड फिल्मों के ये कैरेक्टर काफी पसंद आते हैं। इस लिस्ट में स्पाइडर मैन का भी नाम शामिल होता। अभिनेता टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर भी भारत में काफी क्रेज नजर आ रहा है। 

    इस बीच 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स की तरफ से सुपर हीरो मूवी की इंडिया रिलीज को लेकर बड़ा दांव खेला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

    इंडिया में कब रिलीज होगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 

    दरअसल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के निर्माता के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्माण सोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने ये कन्फर्म किया है कि टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day Trailer: दुनिया बचाने लौट आया स्पाइडर-मैन, Tom Holland की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट

    Spider Man 2026

    जो फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 31 जुलाई से एक दिन पहले है। अमेरिका और अन्य विदेशों शहरों के थिएटर्स में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को 31 जुलाई रिलीज किया जाएगा। इस आधार पर भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स ने कई बड़ी और अनोखी सौगात पेश करने का फैसला लिया है।

    tom holland spider man brand new day

    सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया स्टूडियो की ओर से इस बात की जानकारी भी मुहैया कराई गई है कि प्रीमियम लार्ज फर्मेट (PLF) स्क्रीनिंग के लिए एडवांस बुकिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले IMAX, 4DX, MX4D और दूसरे प्रीमियम स्क्रीन जैसे फॉर्मेट के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    अमेरिका के फैंस के लिए स्पेशल प्लान 

    सिर्फ इंडियन ऑडियंस ही नहीं बल्कि अमेरिका के सिनेप्रेमियों के लिए भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स एक स्पेशल प्लान तैयार किया है। जिसके आधार पर अमेरिका में अमेजन प्राइम मेंबर्स इस सुपर हीरो फिल्म को एक खास अर्ली-एक्सेस स्क्रीनिंग प्रोग्राम के जरिए देश भर के चुनिंदा थिएटरों में 29 जुलाई को इस बहुप्रतीक्षित मूवी को रिलीज से पहले ही देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- The Odyssey Trailer: दमदार कहानी...भव्य सिनेमा; 2100 करोड़ के बजट में बनी नोलन की 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज