Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुल गई Alpha की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी आलिया की स्पाई थ्रिलर

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा की एडवांस बुकिंग मेकर्स की तरफ से ओपन कर दी गई हैं। ...और पढ़ें

    एल्फा की एडवांस बुकिंग अपेडट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एल्फा की एडवांस बुकिंग अपेडट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. शुरू हुई एल्फा की एडवांस बुकिंग

    2. आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म

    3. इस दिन थिएटर्स में की जाएगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म जिगरा की रिलीज के करीब दो साल बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एल्फा के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस स्पाई थ्रिलर की चर्चा लंबे से समय से चल रही है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। 

    इस बीच मेकर्स की तरफ से एल्फा (Alpha) की एडवांस बुकिंग विंडो को खोल दिया गया है। जिसके तहत आप रिलीज से पहले ऑनलाइन इसकी टिकट बुक कर सकते हैं। 

    ओपन हुई एल्फा की एडवांस बुकिंग

    एल्फा की एडवांस बुकिंग ओपन होने का सिनेप्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब बुधवार को खत्म हो गया है। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी नई फिल्म की रिलीज से करीब 4-5 दिन पहले उसकी एडवांस बुकिंग को खोला जाता है, लेकिन आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एल्फा के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला है। 

    यह भी पढ़ें- Alpha की रिलीज से पहले YRF का बड़ा दांव, Welcome To The Jungle की स्ट्रैटजी करेंगे फॉलो?

    alpha (3)

    यशराज फिल्म्स की ओर से इस बार एडवांस बुकिंग विंडो को सिर्फ 3 दिन के लिए ओपन किया गया। क्योंकि आने वाली 3 जुलाई 2026 को एल्फा दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। मेकर्स को उम्मीद है कि एडवांस बुकिंग के जरिए रिलीज से पहले एल्फा अच्छी कमाई कर ले, जिसका फायदा ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखने को मिले। 

    वाईआरएफ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए एडवांस बुकिंग ओपन करने की आधिकारिक जानकारी दी है। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे एल्फा की टिकटों को बुक किया जा सकता है। 

    एल्फा में होगा आलिया का कमबैक

    बतौर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पिछली फिल्म एल्फा बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में एल्फा से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें होगीं। इस आधार पर माना ये जा रहा है कि मूवी में आलिया का एक्शन अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एल्फा से आलिया का धमाकेदार कमबैक हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King नहीं, 2026 की इस मूवी के लिए बेताब हैं फैंस, IMDb ने जारी की लिस्ट