विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृति सेनन ने इस हीरो की वजह से छोड़ दी ''लखनऊ सेंट्रल'!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 04:12 PM (IST)

पहले इस फिल्‍म में कृति सेनन थींं, अब 'मिर्जिया' एक्‍ट्रेस द्वारा उन्‍हें रिप्‍लेस करने की खबर सामने आई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में खबर सामने आई है कि रंजीत तिवारी की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' में 'मिर्जिया' एक्ट्रेस सैयामी खेर, कृति सेनन को रिप्लेस कर रही हैं। डेट्स की समस्या बताई जा रही थी, मगर एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म छोड़ने के पीछे असली वजह फरहान अख्तर हैं, जो इसमें लीड रोल निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कृति उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने 'लखनऊ सेंट्रल' छोड़ दी।

हालांकि इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए कृति का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बकौल कृति, 'मैं 'लखनऊ सेंट्रल' करने के लिए काफी एक्साइटेड थी, क्योंकि यह वाकई में एक अच्छी स्क्रिप्ट है। फिल्म छोड़ने के फैसले से फरहान का कोई लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्य से फिल्म का शूटिंग शेड्यूल बदल दिया गया और मेरे द्वारा किए गए कुछ पहले कमिटमेंट की वजह से फिल्म को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'

वरुण धवन और करिश्मा कपूर की यह तस्वीर हुई वायरल

कृति ने यह भी कहा कि वो भविष्य में फरहान के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। जबकि ऐसी अटकलें हैं कि फरहान की हालिया फिल्म 'रॉक ऑन 2' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई, इस वजह से कृति उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं। आपको बता दें कि 'लखनऊ सेंट्रल' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे निखिल आडवाणी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद नहीं बदली लीजा हेडन की जिंदगी, लेकिन...