Vijay की राजनीति में जीत और कार का क्या है कनेक्शन, 2 साल पहले GOAT के डायरेक्टर ने की थी भविष्यवाणी?
थलापति विजय की पार्टी TVK की जीत के बाद GOAT के डायेक्टर वेंकट प्रभु चर्चा में आ गए हैं। फैंस इस फिल्म के एक सीन से अभिनेता की जीत का कनेक्शन जोड़ रहे ...और पढ़ें

2024 में ही हो गई थी थलापति विजय की जीत की भविष्यवाणी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली है। उनकी पार्टी 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, 'जन नायगन' एक्टर की इस ऐतिहासिक राजनीतिक जीत के बीच उनकी फिल्म 'GOAT' के निर्देशक वेंकट प्रभु सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को मिली इस शानदार जीत के बाद, 2 साल पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'GOAT' का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस निर्देशक वेंकट प्रभु को 'ज्योतिषी' और भविष्यवक्ता बता रहे हैं और दूरदर्शी बता रहे हैं।
कार के नंबर से जुड़ा विजय की जीत का कनेक्शन
थलापति विजय की पार्टी की जीत के बीच, साल 2024 में आई फिल्म 'GOAT' का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें विजय एक कार में बैठे हैं। उस कार की नंबर प्लेट पर 'TN07 CM2026' लिखा है। अब 2026 में ही विजय को राजनीति के मैदान में यह बड़ी सफलता मिली है। इस इत्तेफाक के बाद फैंस इसे 'GOAT' के डायरेक्टर वेंकट प्रभु की भविष्यवाणी बता रहे हैं। उनका मानना है कि निर्देशक ने विजय के राजनीतिक भविष्य के संकेत पहले ही दे दिए थे।
इस घटना के बाद विजय की फिल्म 'GOAT' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फैंस का मानना है कि 'CM2026' का सीधा कनेक्शन वर्तमान से है, यानी वेंकट प्रभु ने कार के नंबर के जरिए पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (CM) बनेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'DMK को खत्म...' Vijay की जीत पर फूले नहीं समा रहे Ram Gopal Varma, सालों पुरानी तस्वीर शेयर कर दी बधाई
Heehehehe 😂🤣😂🤣😂 https://t.co/6Yo5tjHOqp
— venkat prabhu (@vp_offl) May 4, 2026
वेंकट प्रभु ने विजय की जीत पर शेयर किया वीडियो
वेंकट प्रभु ने भी विजय की इस सफलता को सेलिब्रेट किया और फैंस द्वारा शेयर किए जा रहे वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर एक फैन ने पूछा था, "वेंकट प्रभु, क्या आपने इस कार नंबर वाले संयोग को देखा?" जिसके जवाब में निर्देशक ने 'हाहाहा..' और हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। इसके अलावा, विजय की पार्टी की जीत पर वेंकट प्रभु ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इतिहास दोबारा लिखा गया।"
History re written 🔥🔥🔥🔥 @TVKVijayHQ pic.twitter.com/XxY3NQfTgN
— venkat prabhu (@vp_offl) May 4, 2026
बता दें कि इससे पहले 'GOAT' में विजय के को-स्टार प्रेमगी अमरेन ने 2024 में ही यह दावा किया था कि यह नंबर 2026 में विजय की राजनीतिक सफलता का पक्का संकेत है। विजय की पार्टी को मिली इस सफलता पर रजनीकांत से लेकर रश्मिका मंदाना और पूजा हेगड़े सहित कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में धड़ल्ले से कॉपी हुई Vijay Thalapathy की फिल्में, 6 मूवीज के बन चुके हैं रीमेक