Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में 7 साल पुरानी फिल्म

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:51 PM (IST)

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद साउथ सुपरस्टार विजय थलापति विजय की सात साल पुरानी फिल्म ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गई है। ...और पढ़ें

    विजय थलापति की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय थलापति की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर छाई विजय थलापति की ये फिल्म

    2. 7 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    3. चुनाव जीतने को लेकर चर्चा में विजय थलापति

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाल 2026 में विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने जीत का परचम लहराया है। इलेक्शन जीतने के बाद अब ओटीटी पर विजय की एक पुरानी फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में आ गई है। 

    7 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली विजय थलापति की वह फिल्म फिलहाल ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी ब्लॉकबस्टर मूवी की चर्चा की जा रही है।

    ओटीटी पर छाई विजय की ये फिल्म 

    विजय थलापति की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी का डायरेक्शन मशहूर साउथ फिल्ममेकर एटली ने किया था और इसमें लीड रोल में लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आई थीं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म बिगिल (Bigil) की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- Prime Video पर Dacoit का कब्जा, 7.9 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक थ्रिलर इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज

    bigil movie (1)

    स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के तौर पर विजय थलापति की बिगिल ने उस वक्त क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस सबका दिल जीता था। अपनी शानदार कहानी के दम पर विजय की ये मूवी कमर्शियल तौर पर काफी सफल साबित हुई थी। अब 7 साल बाद मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ये मूवी टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है, जो ये बताने के लिए काफी है कि अब भी बिगिल को देखना फैंस पसंद कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    bigil movie

    बात की जाए बिगिल की सक्सेस के बारे में तो विजय थलापति की ये मूवी उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बनी थी, जबकि पहले स्थान पर प्रभास स्टारर शाहो रही थी। विजय की इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 280 करोड़ के पार रहा था। 

    बिगिल की आईएमडीबी रेटिंग

    फिल्म बिगिल की चर्चा इतनी अधिक क्यों की जाती है, इसके अंदाजा आप मूुवी को मिली आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। विजय थलापति की बिगिल को आईएमडीबी से 6.7/10 रेटिंग हासिल हुई है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता के बारे में गवाही देती है। बता दें कि विजय के करियर की सबसे शानदार मूवीज में भी इसका नाम शुमार रहता है।

    यह भी पढ़ें- Lik OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा प्यार का 'इंश्योरेंस,' कब और कहां होगी स्ट्रीम?