Lik OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा प्यार का 'इंश्योरेंस,' कब और कहां होगी स्ट्रीम?
साउथ सुपरस्टार प्रदीप रंगनाथन की लेटेस्ट फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आएगी लव इंश्योरेंस कंपनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कब आएगी लव इंश्योरेंस कंपनी
मेकर्स ने किया ओटीटी रिलीज का एलान
प्रदीप रंगनाथन की साइ-फाई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब लव इंश्योरेंस कंपनी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साउथ सुपरस्टार प्रदीप रंगनाथन की इस साइ-फाई रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता है।
अब मेकर्स की तरफ से प्रदीप की लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान कर दिया है, जिसके आधार पर आने वाले समय में साउथ की ये लेटेस्ट फिल्म ओटीटी पर राज करती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कि लव इंश्योरेंस कंपनी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी लव इंश्योरेंस कंपनी
गौर किया जाए प्रदीप रंगनाथन की लेटेस्ट फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी रिलीज की तरफ तो आने वाली 6 मई से ये फिल्म आपको सिर्फ मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखने को मिलेगी। ऐसे में अब तक जिन्होंने इस मूवी को नहीं देखा है, तो वह चंद दिनों बाद घर बैठे आसानी से ऑनलाइन इसका आनंद उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज

भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में होगी, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब में भी उपलब्ध रहेगी। ड्रैगन और ड्यूड जैसी शानदार फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले प्रदीप रंगनाथन की लव इंश्योरेंस कंपनी भी कमाल की है।
खबरें और भी
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
चर्चा की जाए इस मूवी की कहानी की तरफ तो वह साल 2040 के चेन्नई में सेट है, जहां प्यार अब किस्मत पर नहीं छोड़ा जाता, बल्कि एक ताकतवर कंपनी उसे इंश्योर और गारंटी करती है। सूरियन, जो कंपनी का महत्वाकांक्षी सीईओ है, मानता है कि रिश्तों को एल्गोरिदम के जरिए समझा और कंट्रोल किया जा सकता है।
वहीं वाइब वासे, एक आजाद सोच वाला लड़का, मानता है कि प्यार नैचुरल और अनप्रिडिक्टेबल ही रहना चाहिए। उसकी दुनिया तब बदलती है जब उसकी मुलाकात धीमा से होती है, जो LIK सिस्टम पर पूरा भरोसा करती है। दोनों के बीच शुरू हुई यह लव स्टोरी दो अलग सोच को आमने-सामने ले आती है। इंसानी जज्बात और कॉरपोरेट कंट्रोल की यह टक्कर आखिर में सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार उस दुनिया में बच सकता है, जहां एहसास भी एक सामान बन चुके हैं।