विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज

Published: Sun, 03 May 2026 10:13 AM (IST)

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक नई वेब सीरीज ने गर्दा उड़ा दिया है। सीरीज का ओटीटी पर ऐसा दबदबा ...और पढ़ें

ओटीटी की नंबर-1 सीरीज बनी ये थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी की नंबर-1 सीरीज बनी ये थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर एक नई टॉप रेटेड वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसने नई सीरीज को भी पीछे कर दिया है। यह अब ओटीटी की नंबर-1 सीरीज (OTT Number 1 Series) बन गई है।

अगर आप कोई बढ़िया मिस्ट्री, क्राइम थ्रिलर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट होगी। इस सीरीज क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिल से भरी स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस सीरीज ने आते ही दो हफ्तों से ओटीटी पर राज कर रही साउथ कोरियन हॉरर थ्रिलर 'इफ विशेज कुड किल' (If Wishes Could Kill) को पीछे कर दिया है।

ओटीटी पर आई नई थ्रिलर

नेटफ्लिक्स (Netflix New Series) पर नई सीरीज 7 एपिसोड की है और हर एपिसोड आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगा। कहानी और सीन्स आपको आखिर तक बांधे रखेंगे। आखिरी का क्लाईमैक्स इतना खतरनाक है कि आप दंग रह जाएंगे। सीरीज त्याग, बलिदान और कष्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। दो भाई एक ऐसे मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुट जाते हैं जिसके लिए उन्हें खतरे से गुजरना पड़ता है। 

Glory Web Series

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 10 मिनट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग

क्या है सीरीज की कहानी?

हरियाणा में बुनी गई यह सीरीज है ग्लोरी (Glory On Netflix)। सीरीज की कहानी दो बिछड़े हुए भाइयों देव (दिव्येंदु) और रवि (पुलकित सम्राट) की है, जो अपनी बहन गुड़िया (जन्नत ज़ुबैर) पर हुए जानलेवा हमले और उसके बॉयफ्रेंड व बॉक्सर निहाल सिंह की हत्या के पीछे साजिश का पता करने के लिए घर लौटते हैं। कहानी ओलंपिक में जाने के ख्वाब, बदले की भावना और उलझे हुए रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

Glory

1 मई को रिलीज हुई सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, पुलकित सम्राट, सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबैर, कुणाल ठाकुर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसने आते ही टॉप ट्रेंड लिस्ट में नंबर 1 स्थान पर जगह बना ली है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर-1 बनी नई हॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड-साउथ की इन 9 मूवीज को छोड़ा पीछे