Prime Video पर Dacoit का कब्जा, 7.9 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक थ्रिलर इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज
Dacoit OTT Release Date: बड़े पर्दे से उतरने के बाद अब मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत ओटीटी पर उतरने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

OTT पर रिलीज के लिए तैयार डकैत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेनिल देव के निर्देशन में बनी रोमांटिक एक्शन थ्रिलर डकैत: ए लव स्टोरी (Dacoit: A Love Story) की आखिरकार ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
बीते दिनों खबर आई थी कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ गई है। डकैत नेटफ्लिक्स नहीं, किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है।
ओटीटी पर आ रही डकैत
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। सोमवार को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का एलान किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म बड़े पर्दे से हटने के बाद 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
डकैत की स्टार कास्ट
फिल्म में अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अदिवि ने फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई है। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ डायरेक्टर शेनिल के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म ओटीटी पर तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी। हिंदी में यह कब ओटीटी पर आएगी, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट
क्या है फिल्म की कहानी
महामारी के दौर की बैकग्राउंड पर बनी डकैत हरी (अदिवि शेष) की कहानी है। उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे उसकी पत्नी के धोखे के कारण एक ऐसे अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है जो उसने किया ही नहीं था। वह बदला लेने के लिए उसकी तलाश में निकलता है और कई डकैतियों के सिलसिले में उनकी कहानियां आपस में जुड़ जाती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म
डकैत उस वक्त बड़े पर्दे पर आई, जब बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का राज था। ऐसे में फिल्म की कमाई पर असर पड़ना तय था। फिल्म को दुनियाभर में हाफ सेंचुरी से संतोष करना पड़ा। फिल्म की कमाई 50 करोड़ के ऊपर रही।