Dacoit Box Office: मंगलवार को 'डकैत' ने डाल दिया बड़ा डाका, कमाई से बजा दी Dhurandhar 2 के लिए खतरे की घंटी!
मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की कमाई में मंगलवार को काफी उछाल देखने को मिला। यह फिल्म आगे चलकर 'धुरंधर 2' के लिए कैसे बनेगी खतरा, नीचे पढ़ें डिटेल्स: ...और पढ़ें

डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत' को भले ही बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत मिली हो, लेकिन अब धीरे-धीरे यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह मजबूत कर रही है।
पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म का वीकेंड तो काफी अच्छा बीता था, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई के कदम थोड़े से डगमगा गए। हालांकि, रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 'डकैत' ने जिस तरह से कमाई की है, उससे बॉक्स ऑफिस पर इसने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के लिए खतरे की घंटी जरूर बज गई है।
5वें दिन 'डकैत' के कलेक्शन में आया अच्छा उछाल
'धुरंधर 2' के मुकाबले मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' को सिनेमाघरों में आधे शोज भी नहीं मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है। सोमवार को जहां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं सैकन्लिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को 'डकैत' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने कुल 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
हिंदी भाषा में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष की यह फिल्म जहां मंगलवार को सिर्फ 75 लाख रुपये की ही कमाई कर पाई, तो वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म का दबदबा बना रहा। डकैत ने सिंगल डे पर तेलुगु वर्जन से 2.25 करोड़ रुपये कमा लिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office: 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही मृणाल ठाकुर की 'डकैत', पांच दिन में कर डाला करोड़ों का कलेक्शन

क्या 'धुरंधर 2' के गले की फांस बन सकती है 'डकैत'?
मृणाल ठाकुर की 'डकैत' खास तौर पर तेलुगु भाषा में शानदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने कुल 5 दिनों के अंदर तेलुगु में 20.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म ने अभी तक कुल 5.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। मूवी का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 29.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। मूवी ने अभी तक दुनियाभर में 41.69 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से अब महज 5 करोड़ रुपये दूर है। अगर मूवी इसी तरह से शानदार प्रदर्शन जारी रखती है, तो यह वर्ल्डवाइड लेवल पर भी 'धुरंधर 2' की स्पीड पर ब्रेक लगा सकती है।