Dacoit Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' की धांसू एंट्री, पहले ही दिन Dhurandhar 2 की बढ़ाई टेंशन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' ने रिलीज के साथ ही वर्ल्डवाइड कमाई से 'धुरंधर: द रिवेंज' की टेंशन बढ़ा दी है। 'डकैत' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

डकैत बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज किया है। हालांकि, अब रणवीर सिंह की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अनुराग कश्यप, मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर फिल्म 'डकैत' (Dacoit Box Office) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई 'डकैत' को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतरीन ओपनिंग मिली है। यह फिल्म आगे चलकर 'धुरंधर 2' के लिए कैसे खतरा बन सकती है? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
'डकैत' ने पहले शुक्रवार को की इतने करोड़ की कमाई
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' को देशभर में कुल 3,800 शोज मिले थे। शुक्रवार को रिलीज हुई इस मूवी ने भारत में पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.57 करोड़ रुपये रहा। मूवी ने हिंदी बेल्ट में भले ही महज 90 लाख रुपये कमाए हैं, लेकिन तेलुगु भाषा में फिल्म को अच्छी खासी ओपनिंग मिली है। पहले ही दिन तेलुगु में इसने 5.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
70 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'डकैत' ने ओवरसीज मार्केट में पहले ही दिन 6 करोड़ रुपये से खाता खोला है। इस तरह पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 13.57 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dacoit Review: बनावटी क्लाइमैक्स... भटकता मुद्दा, मसाले डालकर कहानी में तड़का लगाना भूल गए मेकर्स

कैसे 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ेगी 'डकैत'?
मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भले ही 'धुरंधर 2' का हिंदी बेल्ट में ज्यादा कुछ न बिगाड़ पाए, लेकिन जिस तरह की ओपनिंग इसे तेलुगु मार्केट और वर्ल्डवाइड लेवल पर मिली है, उससे वीकेंड पर इसकी रफ्तार बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
अब तक बाहरी देशों में दर्शकों के पास सिर्फ 'धुरंधर 2' का ही विकल्प था, लेकिन अब 'डकैत' के रूप में एक नया ऑप्शन आ गया है। यह रणवीर सिंह की फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन पर सीधा असर डाल सकता है और हर दिन वर्ल्डवाइड 12-15 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट का कारण बन सकता है।
क्या है 'डकैत' की कहानी?
'डकैत' की कहानी हरि और सरस्वती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हरि दलित समुदाय से है, जबकि सरस्वती एक बड़े और संपन्न घराने से ताल्लुक रखती है, जिसके कारण उनके रिश्ते का कड़ा विरोध होता है। सरस्वती का भाई हरि को टॉर्चर करता है और बाद में सरस्वती अपने भाई की हत्या का आरोप भी हरि पर ही डाल देती है। कुछ सालों के बाद हरि जेल से भाग जाता है और सरस्वती से बदला लेने के लिए कई हथकंडे अपनाता है।