Dacoit Box Office: 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही मृणाल ठाकुर की 'डकैत', पांच दिन में कर डाला करोड़ों का कलेक्शन
Dhurandhar 2 के सामने साउथ फिल्म 'डकैत' (Dacoit) बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। ...और पढ़ें
-1776160049619_m.webp)
'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही डकैत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'डकैत: ए लव स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के क्रेज के बीच यह 10 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई और यह स्पाई थ्रिलर को धांसू टक्कर दे रही है।
डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
मृणाल ठाकुर और अदीवी सेष की एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस 6.55 करोड़ के साथ ओपनिंग की। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.85 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 6.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन दर्ज किया। इसके बाद सोमवार की बात करें तो फिल्म ने बड़ी गिरावट दर्ज की, हालांकि इस दिन भी फिल्म ने 2.70 करोड़ की कमाई की और अब मंगलवार की कमाई जारी है।
-1776160206840.jpg)
यह भी पढ़ें- Dacoit Review: बनावटी क्लाइमैक्स... भटकता मुद्दा, मसाले डालकर कहानी में तड़का लगाना भूल गए मेकर्स
अब तक फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में टोटल 23.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 27.36 करोड़ हो गया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को 'धुरंधर 2' ने भी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की। यह अब तक कि फिल्म की कमाई में सबसे बड़ी गिरावट थी। फिल्म ने सोमवार को सिंगल डिजीट में कमाई की।
डकैत के बारे में
डकैत (Dacoit: A Love Story) 2026 की एक भारतीय एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शेनिल देव ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म के तौर पर किया है; उन्होंने ही आदिवी शेष के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित इस फिल्म को एक साथ तेलुगू और हिंदी, दोनों भाषाओं में शूट किया गया था।
खबरें और भी
-1776160217249.jpg)
इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि प्रकाश राज, सुनील, जेन मैरी खान और अतुल कुलकर्णी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।