Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब और कहां हुई थी Salim-हेलेन की पहली मुलाकात? 43 साल पहले सलमान खान के पिता बने थे 'विलेन'

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 04:36 PM (IST)

    सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन पर बेस्ड डॉक्युमेंट्री-सीरीज एंग्री यंग मैन को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में सलीम और जावेद की अनसुने पहलूओं के रा ...और पढ़ें

    सलीम खान और हेलेन की प्रेम कहानी (Photo Credit-Jagran)
    सलीम खान और हेलेन की प्रेम कहानी (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. सलीम और जावेद की डॉक्युमेंट्री हुई रिलीज
    2. हेलेन संग खूब चर्चित रही सलीम की प्रेम कहानी
    3. सलमान खान की दूसरी मां हैं हेलेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim Khan-Javed Akhtar) हिंदी सिनेमा के लेखकों की वो जोड़ी है, जिसने इंडस्ट्री की काया पलट कर दी थी। अब इन दो महारथियों पर डॉक्युमेंट्री-सीरीज एंग्री यंग मैन (Angry Men Series) सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान के पिता सलीम की पर्सनल लाइफ की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी जैसी रही है। 

    हेलेन (Helen) सलमान की दूसरी मां हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि सलीम और हेलेन की पहली मुलाकात कैसी हुई थी। सिर्फ इतना ही नहीं हेलेन की एक मूवी में सलीम खान बतौर एक्टर खलनायक की भूमिक भी निभा चुके हैं। 

    कब मिले हेलेन और सलीम

    सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता बनने आए थे। शुरुआत में उन्होंने कई फिल्में भी और एक एक्टर के तौर पर अपने करियर का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने नेगेटिव रोल में भी अपने अभिनय का दम दिखाया था। दरअसल साल 1963 में एक फिल्म रिलीज होती है, जिसका नाम काबिल खान था।

    ये भी पढ़ें- Angry Young Man Twitter Review: रिलीज हुई सलीम-जावेद की जोड़ी पर बनी सीरीज, लोग बोले- 'बहुत कुछ सीखा

    इस मूवी में सलीम खान ने विलेन की भूमिका को अदा किया था। जबकि हेलेन और अजीत खान लीड कलाकारों में शुमार थे। ये वही वो मूवी थी, जिसके सेट पर सलीम और हेलेन पहली बार एक दूसरे से मिले थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सलीम और हेलेन एक दूसरे से कम बात किया करते थे। 

    खबरें और भी

    लेकिन जैसे वक्त बीतता चला गया। वैसे-वैसे इन दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और धीरे-धीरे इन दोनों के बीच प्यार पनप गया। इसके बाद शादीशुदा सलीम ने हेलेन संग दूसरी शादी रचा ली। 

    हेलेन और सलीम की दूसरी शादी

    सलीम खान की पहली पत्नी सलमान खान की मां सुशीला चरक हैं, जिनके साथ साल 1964 में सलीम ने शादी की थी। दूसरी तरफ कहीं न कहीं हेलेन भी सलीम के दिल में जगह बना रही थीं और 1981 में उन्होंने हेलेन संग दूसरी शादी की। ध्यान देने वाली बात ये थी हेलेन भी पहले से भी शादीशुदा थीं और उनकी पहली मैरिज प्रेम नारायण अरोरा संग हुई, जो 1957 से लेकर 1974 तक चली। 

    इन मूवीज में एक्टर बने सलीम खान

    साल 1960 में आई बारात के जरिए सलीम खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई मूवीज में नजर आए जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • रामू दादा

    • प्रोफेसर

    • काबिल खान

    • बचपन

    • आंधी और तूफान

    • राका

    • तीसरी मंजिल

    • दीवाना

    • छैला बाबू

    • वफादार

    इस तरह से कुल 17 फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें सलीम खान बतौर अभिनेता नजर आए थे। हालांकि, एक एक्टर के तौर पर उनका करियर कुछ खास नहीं चमका। 

    ये भी पढ़ें- सलीम खान ने Javed Akhtar की शादी में शामिल होने से कर दिया था मना, क्या इस वजह से टूटी राइटर की पहली शादी?