Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलीम खान ने Javed Akhtar की शादी में शामिल होने से कर दिया था मना, क्या इस वजह से टूटी राइटर की पहली शादी?

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:53 AM (IST)

    सलीम और जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन एक समय ऐसा आया जब ये जोड़ी अलग हो गई। हालांकि इसका कारण आज तक किसी को पता नहीं ह ...और पढ़ें

    क्यों अलग हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी
    क्यों अलग हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री,एंग्री यंग मेन आखिरकार प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई आ गई है। सलीम-जोवेद की जोड़ी अलग होने से लेकर जीवन ने जुड़ी अन्य बातों तक एक्टर्स ने इसमें कई किस्से शेयर किए हैं।

    सलीम खान ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में जावेद अख्तर और हनी ईरानी की शादी में गवाह बनने से इनकार कर दिया था। सलीम का मानना ​​था कि अगर वह किसी शादी में गवाह बनेगा तो शादी नहीं टिकेगी। हालांकि बाद में बातचीत के बाद वो इसमें शामिल हुए थे।

    सलीम खान ने किया इनकार

    सलीम खान ने कहा,"हनी मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। सीता और गीता की कास्टिंग के दौरान जावेद ने उनका नाम सुझाया था। इसके बाद वो और जावेद जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए। हनी ईरानी की मां ने जावेद से कहा,'मुझे तुम्हारा हर दिन यहां आना पसंद नहीं है, बेहतर होगा कि तुम उससे शादी कर लो।' मगर जब जावेद ने हनी से शादी रचाई तो सलीम खान ने विटनेस बनने से इनकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से ज्यादा पैसे कमाती थी Salim-Javed की जोड़ी, राजेश खन्ना भी थे कोसों दूर

    जावेद अख्तर ने जब इसकी वजह पूछी तो सलीम ने कहा, 'मैं जितनी भी शादियों में विटनेस बना हूं, वो कभी चली नहीं हैं। इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि मैं बिल्कुल भी सुपरस्टीशियस इंसान नहीं हूं। मैं इन बातों पर यकीन नहीं करता हूं। तुम मेरी शादी में विटनेस बनोगे। लेकिन फिर वो सही साबित हुए।'

    खबरें और भी

    दूसरी पत्नी हैं शबाना आजमी

    जावेद अख्तर ने 1972 में हनी ईरानी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं,फरहान अख्तर और जोया अख्तर। हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1984 में जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें: सलीम-जावेद की लाइफ पर आधारित डाक्यूमेंट्री सीरीज Angry Young Man की हुई घोषणा, सलमान खान ने शेयर किया फर्स्ट लुक