Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलीम-जावेद की लाइफ पर आधारित डाक्यूमेंट्री सीरीज Angry Young Man की हुई घोषणा, सलमान खान ने शेयर किया फर्स्ट लुक

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 06:01 PM (IST)

    महान पटकथा लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन पर आधारित मच अवेटेड डॉक्यू-सीरीज 20 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस बात की ...और पढ़ें

    सलमान खान ने अनाउंस की सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री
    सलमान खान ने अनाउंस की सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्राइम वीडियो ने एंग्री यंग मेन (Angry Young Man) नाम से अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज की घोषणा कर दी है। इसकी कहानी लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर की लाइफ जर्नी पर आधारित होगी। सीरीज को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस बेमिसाल जोड़ी ने हमें 1970 के दशक में शोले, जंजीर, दीवार, यादों की बारात और डॉन जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

    मशहूर राइटर सलीम-जावेद की कहानी

    हाल ही में सलमान खान ने इस डॉक्यूमेंट्री का पहला लुक पोस्टर जारी किया। इस पर पिछले दो साल से काम चल रहा था और अब फाइनली ये 20 अगस्त, 2024 को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री उनके जीवन, उनके लेखन और उनकी विरासत का व्यक्तिगत और स्पष्ट विवरण दिखाया जाएगा।

    सलीम-जावेद करीब 12 सालों तक सिनेमा पर राज करते रहे। दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की कहानी लिखी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये। ये जोड़ी अलग होने के बाद काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही। भारतीय सिनेमा ने इसके बाद इतनी बेहतरीन पार्टनरशिप फिर कभी नहीं देखी गई।

    यह भी पढ़ें: Salim Khan संग शादी के खिलाफ था सलमा का परिवार, 10 साल तक रही दूरी, सालों बाद सलमान खान के पिता ने तोड़ी चुप्पी

    कौन करेगा डायरेक्ट?

    इस सीरीज को नम्रता राव डायरेक्ट करेंगी और ये एक निर्देशक के तौर पर उनका डेब्यू भी है। एंग्री यंग मेन को सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। वहीं सलमा खान,सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

    खबरें और भी

    इस पर बात करते हुए सलमान खान ने प्राइम वीडियो से कहा, “दो समझदार, होशियार और प्रतिष्ठित व्यक्ति, दोनों ही अपने काम में बेस्ट हैं, जो एक-दूसरे के काम करने के तरीके और नेकी का गहरा सम्मान करते हैं - भारतीय सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन'। बड़े होते हुए, अपने पिता और जावेद साहब को फिल्मों में साथ काम करते देखना वाकई कमाल का था।"

    यह भी पढ़ें: 'शोले' लिखने वाले सलीम-जावेद की असली कहानी लेकर आ रहे Salman Khan और फरहान अख्तर, डॉक्युमेंट्री पर लगी मुहर!