Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dil Toh Pagal Hai 25 Years: माधुरी दीक्षित ने किया डांस, करिश्मा कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटोज

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 06:49 PM (IST)

    Dil Toh Pagal Hai 25 Years माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने फिल्म दिल तो पागल है के रिलीज होने की 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने व ...और पढ़ें

    Dil Toh Pagal Hai 25 Years: दिल तो पागल है को रिलीज होकर 25 वर्ष हो गए है।
    Dil Toh Pagal Hai 25 Years: दिल तो पागल है को रिलीज होकर 25 वर्ष हो गए है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dil Toh Pagal Hai 25 Years: दिल तो पागल है फिल्म को रिलीज होकर 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित ने एक डांसिंग रील वीडियो शेयर किया है। वहीं करिश्मा कपूर ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें शाह रुख खान और वह नजर आ रही है।

    फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे हुए है

    रविवार को करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान अभिनीत फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे हुए। करिश्मा कपूर ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'यादें हमेशा की।' पहली तस्वीर में करिश्मा कपूर फिल्म के सेट पर आईकॉनिक पोज देते हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह यश चोपड़ा के साथ है। वहीं तीसरी और चौथी तस्वीर में वह शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    यह भी पढ़ें: Tiger Shroff का टूटा पैर, वाश बेसिन तोड़ने का कर रहे थे प्रयास, देखें वीडियो

    माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है

    वहीं माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अरे रे अरे ये क्या हुआ फिल्म के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'दिल तो पागल है के रिलीज के 25 वर्ष। अपने पसंदीदा गाने के साथ सेलिब्रेट कर रही हूं। आपका कौन सा है।'

    यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt On Drugs: संजय दत्त पर ड्रग्स का हुआ था ऐसा नशा, 2 दिन बाद टूटी थी नींद, नौकर लगा रोने

    दिल तो पागल है फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था

    दिल तो पागल है फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। यह बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में से है। यह एक लोकप्रिय लव ट्रायंगल है। फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी स्पेशल अपीयरेंस थी। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती है। जिसे फैंस काफी पसंद करते है।

    खबरें और भी