विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्रेमी' को चिढ़ाता है Lata Mangeshkar का ये कालजयी गीत, रफी साहब ने भी दी आवाज, फिर भी नहीं मिला क्रेडिट

Updated: Wed, 26 Aug 2026 11:06 AM (IST)

60s के दौर में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने एक चुलबुला गीत गाया जिसमें मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की भी आवाज थी। मगर उन्हें क्रेडिट नहीं मिला।

लता संग रफी ने गाया था कल्ट गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

लता संग रफी ने गाया था कल्ट गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. लता मंगेशकर की आवाज में सदाबहार हो गया गाना

  2. रोमांटिक गाने को मोहम्मद रफी ने भी दी थी आवाज

  3. मोहम्मद रफी को नहीं मिला था गाने के लिए क्रेडिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने साथ मिलकर कई सदाबहार गानों को आवाज दी है। इनमें से एक गाना 59 साल पहले आया था जिसे आज भी प्रेमिका अपने प्रेमी को चिढ़ाने के लिए जरूर गाती है। यह गाना फिल्म से ज्यादा पॉपुलर हुआ था और आज भी कल्ट बना हुआ है।

इस गाने के बोल इतने खूबसूरत, नटखट और चुलबुले हैं कि सुनकर आपका दिल भी झूम उठेगा। सुरीली और मधुर आवाज में लता मंगेशकर ने जब यह चुलबुला गाना गाया तो हर कोई उनके गीत का फैन हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने को आज लता मंगेशकर की वजह से याद किया जाता है, उसे दिग्गज गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने भी गाया था लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था।

59 साल से हिट है गाना

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 1967 में आई फिल्म 'शागिर्द' (Shagird) का है। इस फिल्म में जॉय मुखर्जी और सायरा बानो (Saira Banu) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के सभी गानों की म्यूजिक का जिम्मा उस वक्त की मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant Pyarelal) ने संभाली थी। दोनों ने मिलकर एक रोमांटिक और नटखट गाना बनाया जो 'दिल विल प्यार व्यार' (Dil Vil Pyar Vyar) है।

Dil Vil Pyar Vyar Song

प्रेमी को चिढ़ाने के लिए प्रेमिका गाती है गाना

भले ही इस गाने को 59 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यह गीत सबके दिलों पर राज करता है। इस गाने को सायरा और जॉय पर फिल्माया गया। गाने के विजुअल्स भी कमाल के हैं। जॉय अपने दिल की बात समझाने की कोशिश करता है, लेकिन सब जानते हुए सायरा अनजान बनने का नाटक करती हैं और उन्हें चिढ़ाती हैं।

मोहम्मद रफी संग लता ने दी थी आवाज

मजरूह सुल्तानपुरी ने खूबसूरत गाने के बोल लिखे जो प्रेमी-प्रेमिका के दिलों की बात कहती है। इस गाने को चुलबुले अंदाज में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था। मगर गाने की शुरुआत मोहम्मद रफी की आवाज में होती है। जी हां, शुरू का मुखड़ा मोहम्मद रफी ने ही गाया था, लेकिन उन्हें गाने का क्रेडिट नहीं मिला था।

 

क्यों 'दिल विल प्यार व्यार' के लिए रफी को नहीं मिला क्रेडिट?

60 के दशक में म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकॉर्डिंग का सिस्टम अलग था। उस दौर में बॉलीवुड ग्रामोफोन रिकॉर्ड और क्रेडिट में  अक्सर किसी दूसरे सिंगर द्वारा गाए गए छोटे शुरुआती हिस्से या बातचीत या इंट्रोडक्शन वाले हिस्से को छोड़ दिया जाता था और उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जाता था। क्रेडिट सिर्फ मुख्य गायक या गायिका को ही दिया जाता था। मगर आज के दौर में यह स्टैंडर्ड बदल गया है। 

यह भी पढ़ें- 57 सालों से रक्षाबंधन पर खूब सुना जा रहा Lata Mangeshkar का पुराना गाना, भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत

यह भी पढ़ें- बिना रुके एक सांस में Kishore Kumar ने गा दिया था 3 मिनट 30 सेकंड का ये आइकॉनिक गाना, 56 सालों से है अमर