बिना रुके एक सांस में Kishore Kumar ने गा दिया था 3 मिनट 30 सेकंड का ये आइकॉनिक गाना, 56 सालों से है अमर
56 साल पहले किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने एक लोकगीत स्टाइल सॉन्ग को अपने चुलबुले अंदाज में इस तरह गाया कि वह सदाबहार हिट बन गया।

किशोर कुमार का सदाबहार हिट गाना।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) सिनेमा के वर्सेटाइल सिंगर थे। वह गानों को इतनी शिद्दत से गाते थे कि उनकी आवाज सीधे सुनने वालों के दिलों में उतर जाती। वह योडलिंग में अव्वल थे, यहां तक कि अलग-अलग आवाज में गाना गाने का हुनर रखते थे।
किशोर कुमार ने अपने करियर में कई सदाबहार हिट गाने दिए हैं जिनमें से एक गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। दिलचस्प बात यह है कि 56 साल पहले किशोर कुमार ने जो गाना गाया था, वो वास्तव में एक लोकगीत स्टाइल में बनना था। मगर उन्होंने कहा कि नहीं, इसे अपने स्टाइल में गाया और इसे अमर बना दिया।
किशोर कुमार का सुपरहिट गाना
चटपटे बोल, किशोर कुमार का चुलबुला अंदाज और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का इंटेंस रोमांस... 70s में यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था और उसका आज भी क्रेज बरकरार है। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो आराधना (Aradhana) फिल्म का गाना 'रूप तेरा मस्ताना' (Roop Tera Mastana) है।

लोकगीत स्टाइल में बना था गाना
एसडी बर्मन (SD Burman) ने यह गाना तैयार किया था। मगर जब वह गाने की धुन बना रहे थे, तब यह लोकगीत स्टाइल में था। जब किशोर कुमार ने गाने की धुन सुनी तो उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने एसडी बर्मन से इसे बदलने के लिए कहा और ऐसा ही हुआ। फिर क्या, किशोर कुमार के हिसाब से गाने की धुन बनी और उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज में इस गाने को हमेशा के लिए सदाबहार कर दिया।
सिंगल टेक में हुआ था शूट
गाने के बोल आज भी पॉपुलर हैं। इसे आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने लिखे थे। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के इस इंटेंस रोमांटिक सीन्स पर गाने के बोल बराबर जचते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को एक दिन में ही शूट कर लिया गया था और कहा जाता है कि किशोर कुमार ने भी सिंगल टेक में ही गाने को रिकॉर्ड कर लिया था। आज न केवल आराधना, बल्कि 'रूप तेरा मस्ताना' गाना भी कल्ट क्लासिक बन गए हैं।
