विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

71 साल पहले आया था Rishi Kapoor का पहला गाना, बेटे के सामने पिता का रोमांस; लता-मन्ना डे की आवाज में बना कल्ट

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:00 PM (IST)

क्या आपको मालूम है कि 71 साल पहले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का पहला गाना आया था जो आज भी प्यार का इजहार करने पर बजाया जाता है।

ऋषि कपूर का पहला रोमांटिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऋषि कपूर का पहला रोमांटिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की लहर लेकर आए। उन पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट रोमांटिक गाने भी फिल्माए गए हैं। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि ऋषि कपूर का पहला गाना 71 साल पहले आया था।

ऋषि कपूर पहली बार किसी रोमांटिक गाने में 71 साल पहले नजर आए थे। यह गाना सिनेमा का सबसे हिट कल्ट क्लासिक और सदाबहार बन गया। आज भी इस गाने को लोग गुनगुनाते हैं। खास बात यह थी कि इस गाने को दिग्गज सिंगर्स लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मन्ना डे (Manna De) ने अपनी आवाज दी थी।

ऋषि कपूर का पहला गाना

अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं? यह गाना 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' (Shree 420) का है। राज कपूर (Raj Kapoor) और नरगिस दत्त (Nargis Dutt) जैसे सितारों से सजी क्लासिक फिल्म 'श्री 420' के सारे गाने सुपरहिट हुए थे। एक गाने में राज कपूर के लाडले ऋषि कपूर भी नजर आए थे।

रोमांटिक गाने में दिखे थे ऋषि कपूर

यह गाना था 'प्यार हुआ इकरार हुआ'। जी हां, सिनेमा के सबसे रोमांटिक गाने में पहली बार ऋषि कपूर नजर आए थे। यूं तो यह गाना राज और नरगिस पर फिल्माया गया था लेकिन इसमें ऋषि अपने भाई-बहन के साथ नजर आए थे। गाने में तीन बच्चों को दिखाया गया था। इनमें सबसे छोटा बच्चा ऋषि ही थे। उनके साथ बहन रितु नंदा और भाई रणधीर कपूर थे।

Rishi Kapoor Song In Shree 420

ऋषि को नरगिस ने दी थी 'घूस'

'प्यार हुआ इकरार हुआ' एक रोमांटिक बारिश सॉन्ग है। ऋषि कपूर सिर्फ दो साल के थे, जब उन्होंने इस गाने की शूटिंग की थी। एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि बारिश की वजह से वह शूटिंग नहीं कर पा रहे थे और उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं आ रहा था। तब नरगिस ने उन्हें चॉकलेट देकर यह गाना शूट करवाया था।

शैलेंद्र के लिखे बोल छू लेते हैं दिल

'प्यार हुआ इकरार हुआ' राज कपूर के करियर का सबसे सुपरहिट गाना रहा। आज भी जब लोग उन्हें याद करते हैं तो यह गाना जरूर गुनगुनाया जाता है। इस गाने के पीछे आवाज मन्ना डे और लता मंगेशकर की थी।

 

इस गाने के खूबसूरत और दिल को छूने वाले बोल शैलेंद्र ने लिखे थे। वहीं, गाने की धुन शंकर-जयकिशन ने तैयार किए थे। कुल मिलाकर यह गाना आज मास्टरपीस और सदाबहार सॉन्ग्स में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें- शाह रुख की फिल्म में सुपरहिट हुआ Rishi Kapoor का गाना, कुमार सानू-अलका की आवाज में बना कल्ट

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi की 'नटखट' आवाज में कल्ट हो गया 64 साल पुराना गाना, आज भी गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाते हैं प्रेमी