विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाह रुख की फिल्म में सुपरहिट हुआ Rishi Kapoor का गाना, कुमार सानू-अलका की आवाज में बना कल्ट

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:03 PM (IST)

36 साल पहले ऋषि कपूर पर एक सुपरहिट गाना फिल्माया गया जिसे कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने आवाज दी थी।

ऋषि कपूर का रोमांटिक गाना है हिट। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऋषि कपूर का रोमांटिक गाना है हिट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 34 साल पहले शाह रुख खान स्टारर फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का एक रोमांटिक गाना सुपर-डुपर हिट हो गया था। इस गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने मिलकर गाया था।

70, 80 और 90 के दशक में सिनेमा पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिए लाखों दिलों में बसते थे। रोमांटिक फिल्मों के अलावा उन्होंने मोहब्बत वाले गाने भी दिए। इन्हीं में से एक गाना 1992 में आया था। 

ऋषि कपूर का रोमांटिक गाना

ऋषि कपूर का ये रोमांटिक गाना (Rishi Kapoor Romantic Song) अब तक के कल्ट गानों में शुमार है। इस गाने में दी गई आवाज, बोल या फिर धुन ही नहीं, एक्टर का डांस स्टेप भी खूब पसंद किया गया था। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 'पायलिया ओह हो हो' (Payaliya Oh Ho Ho Song)। 

Rishi Kapoor

गाने में दिव्या संग किया था रोमांस

यह गाना 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' (Deewana) का है जिसमें ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाह रुख खान मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे जिनमें से एक 'पायलिया ओह हो हो' भी है। ऋषि और दिव्या पर फिल्माया गया ये गाना खूबसूरत वादियों के बीच शूट किया गया था। दोनों का डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन भी कमाल के थे।

समीर ने लिखे थे गाने के बोल

6 मिनट 50 सेकंड के इस कल्ट गाने के बोल समीर (Sameer) ने लिखे थे। 90s के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) ने गाने की धुन तैयार की थी जिस पर कोई भी अपने पैर थिरकाने पर मजबूर हो जाए। इसे कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर और एनर्जेटिक आवाज में अमर कर दिया।

 

आज भी 90s के गानों को पसंद करने वालों की लिस्ट में यह गाना जरूर शामिल होता है। इस गाने को YouTube पर मिलियन में व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi की 'नटखट' आवाज में कल्ट हो गया 64 साल पुराना गाना, आज भी गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाते हैं प्रेमी

यह भी पढ़ें- 'मोहब्बत का पैगाम' है Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 'खत' से बना था आइकॉनिक गाना; 58 साल से है नंबर-1